22 साल बाद Tata Sierra ने की धमाकेदार वापसी, मिलेगा मॉडर्न डिज़ाइन और दमदार इंजन
Tata Sierra 2025: Tata Motors ने आधिकारिक रूप से Sierra का प्रोडक्शन-रेडी डिज़ाइन पेश कर दिया है। गौरतलब है कि यह वही नाम है जिसने 90 के दशक में भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी खास पहचान बनाई थी। कंपनी ने Sierra Day इवेंट में इसका नया रूप दिखाया और बता दें की कीमतों की घोषणा 25 नवंबर को होने वाली है। खास बात है कि इसे Tata की ICE लाइनअप में Curvv से ऊपर पोजिशन किया जाएगा।
Tata Sierra 2025 का डिज़ाइन
नया Tata Sierra 2025 अपने पुराने बॉक्सी स्टाइल को बरकरार रखते हुए और भी ज्यादा मॉडर्न और शार्प डिजाइन के साथ आता है। बता दें कि इसमें साफ-सुथरी लाइन्स, स्ट्रॉन्ग शोल्डर्स और रग्ड स्टांस SUV को खास तौर पर दमदार लुक देते हैं। पुराने मॉडल की आइकॉनिक थ्री-क्वार्टर ग्लास विंडो की जगह अब पैनोरमिक रूफ और फ्लश ग्लेज़िंग दी गई है, जिससे सुरक्षा मानकों को भी बेहतर बनाया गया है।
फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक पैनल, कनेक्टेड LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप और इल्यूमिनेटेड Tata लोगो इसे एक आधुनिक पहचान देते हैं। वहीं रग्ड बंपर, ग्लॉस-ब्लैक एब्जॉर्बर और फॉक्स स्किड प्लेट SUV को मजबूत अपील प्रदान करते हैं। पीछे की तरफ क्लीन डिजाइन, फुल-विड्थ LED लाइटबार, क्यूबिक शेप्ड लाइट्स और क्लैमशेल टेलगेट इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Porsche की सुपरकार 911 Turbo S, सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ती है 100 Km/h की रफ्तार
गौरतलब है कि Sierra 2025 को 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स, ब्लैक्ड-आउट ORVMs और रूफ रेल्स का सपोर्ट मिलता है। खास बात ये भी है कि इस SUV को Red Dot Design Award 2025 से सम्मानित किया जा चुका है।
इंटीरियर डिजाइन
Tata Sierra 2025 का इंटीरियर डिजाइन पूरी तरह ‘Life Space’ फिलॉसफी पर तैयार किया गया है, जहां केबिन को एक शांत और आरामदायक लिविंग-रूम जैसा अनुभव देने पर फोकस किया गया है। बता दें, पैनोरमिक सनरूफ के चलते कार के अंदर प्राकृतिक रोशनी भरपूर मिलती है, जिससे ड्राइव का माहौल और भी सुकूनभरा हो जाता है।
खास तौर पर, इसमें शामिल तीन-स्क्रीन वाला TheatrePro लेआउट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पैसेंजर डिस्प्ले इसे Tata की अब तक की सबसे प्रीमियम स्क्रीन टेक्नोलॉजी बनाता है। हालाकि फीचर्स काफी मॉडर्न हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल बेहद आसान महसूस होता है, जो इस गाड़ी को अपने सेगमेंट में और भी खास बना देता है।
Tata Sierra 2025 के फीचर्स
Tata Sierra 2025 अपने सेगमेंट में फीचर्स के मामले में काफी दमदार साबित होने वाली है। बता दें कि इस एसयूवी में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स, वायरलेस चार्जर, रियर सनशेड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: अब मारुति की लग्जरी SUV हुई और सस्ती, मिल रहा ₹2.10 लाख का डिस्काउंट और 1200Km का रेंज
इसमें लेवल-2 ADAS भी मिलेगा, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाता है। इसमे नया JBL Black 12-स्पीकर सिस्टम, Dolby Atmos और SonicShaft साउंडबार इस एसयूवी की ऑडियो क्वॉलिटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है, जिससे केबिन का अनुभव और शानदार हो जाता है।
Tata Sierra 2025 का इंजन
कंपनी नई Sierra को तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारने वाली है।
1.5-L Turbo Petrol: नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160–170 bhp / 250–280 Nm) इसका सबसे बड़ा USP माना जा रहा है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलेंगे।
1.5-L NA Petrol: एंट्री-लेवल खरीदारों के लिए 1.5-लीटर NA पेट्रोल का विकल्प दिया जाएगा, जो ज्यादा अफॉर्डेबल होगा।
1.5-L Diesel: यह Tata का जाना-पहचाना डीज़ल इंजन है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगा। हालाँकि, कंपनी आगे चलकर इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी पेश करने की तैयारी में है, जिससे Sierra लाइन-अप और मजबूत होने वाली है।
Tata Sierra 2025 की लॉन्च और कीमत
Tata Sierra 2025 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए बता दें कि कंपनी 25 नवंबर को इसकी कीमतों का ऐलान करने जा रही है। अनुमान है कि यह SUV करीब ₹11 लाख से ₹22 लाख (एक्स-शोरूम) की रेंज में लॉन्च की जा सकती है। खास बात यह है कि Sierra की वापसी को Tata Motors अपनी सबसे इमोशनल रिटर्न स्टोरी मान रही है।
ये भी पढ़ें: Mahindra Thar या Maruti Jimny, जानिए कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर?
लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला मिड-साइज SUV सेगमेंट की पॉपुलर गाड़ियों Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Toyota Hyryder, Honda Elevate और Maruti Suzuki Victoris से होने वाला है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
