बक्सर में NH-922 पर भीषण हादसा, बालू लदे टेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक; केबिन काटकर निकालने पड़े लोग

Buxar Balu Truck Accident:
1 min read

Buxar Balu Truck Accident: बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के कथकौली लड़ाई मैदान गेट के पास,  राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बता दें की पटना की दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे बालू लदे ट्रक में पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मार बैठा कि दोनों वाहनों के बीच टकराव की आवाज दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोग भीषण धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया संयुक्त बचाव अभियान

गौरतलब है कि हादसे (Buxar Balu Truck Accident) के तुरंत बाद स्थानीय लोग पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। कुछ ही देर में औद्योगिक थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई मिनटों तक काटने वाले उपकरणों की मदद से केबिन को काटा गया ताकि दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बिहार के छात्र की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बताया गया कि दोनों को बाहर निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल खलासी का इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक खलासी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

टक्कर का प्रभाव इतना ज्यादा था कि पीछे से टकराने वाले ट्रक का पूरा केबिन लोहे के ढेर में तब्दील हो गया। चालक और खलासी दोनों केबिन में ही बुरी तरह फंस गए, जिससे बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया।

मृत चालक की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी जगदीश भेल, पिता छावा लाल भेल, के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस की मानें तो ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार में था, जिसकी वजह से चालक के पास ब्रेक लगाने या वाहन को नियंत्रित करने का कोई मौका नहीं रहा। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर मिले टायर के निशान साफ दिखाते हैं कि पीछे से टकराने वाले ट्रक की रफ्तार सामान्य से कई गुना अधिक थी।

ये भी पढ़ें: बड़े भाई की मौत के बाद राजेश ने खुद को गोली मार कर की खुदखुसी, बोला “बर्दाश्त नहीं हो रही भाई की मौत”

Buxar Balu Truck Accident: कैसे हुआ हादसा?

औद्योगिक थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक पटना की ओर से आ रहा था और सीधा बालू लदे ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि केबिन का पूरा ढांचा दबकर चपटा हो गया। हालाकी बालू लदे ट्रक में सवार व्यक्तियों को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची।

Buxar Balu Truck Accident के बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच टीम को भी बुलाया गया है ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ट्रक चालक को झपकी तो नहीं आ गई थी या फिर वाहन तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो गया था।

NH-922 पर हादसों की बढ़ती रफ्तार फिर बनी चिंता का कारण

बता दें की राष्ट्रीय राजमार्ग 922 इन दिनों लगातार होने वाली दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही और तेज रफ्तार ने इस मार्ग को कई बार हादसों का हॉटस्पॉट बना दिया है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हालिया घटनाओं ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

विशेषज्ञों का कहना है कि रात के समय ट्रकों की तेज रफ्तार खास तौर पर ऐसे हादसों को बढ़ावा देती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों ट्रकों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं ब्रेक फेल जैसी कोई खामी तो वजह नहीं थी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर में NH-922 पर भीषण हादसा, बालू लदे टेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक; केबिन काटकर निकालने पड़े लोग”

Comments are closed.