Realme P4X 5G का भारत में लॉन्च कन्फर्म, मिलेगा 90FPS GT मोड, VC कूलिंग और 45W फास्ट चार्जिंग

Realme P4X 5G का भारत में लॉन्च कन्फर्म, मिलेगा 90FPS GT मोड, VC कूलिंग और 45W फास्ट चार्जिंग

Realme P4X 5G Launch: Realme का P4X 5G भारत में लॉन्च अब पूरी तरह कन्फर्म हो चुका है, क्योंकि Flipkart ने इसका पेज आधिकारिक रूप से LIVE कर दिया है। बता दें कि पिछले कई हफ्तों से इस फोन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे थे, लेकिन अब माइक्रोसाइट ने न सिर्फ मॉडल का नाम साफ कर दिया है बल्कि यह भी दिखा दिया है कि Realme अपनी P-Series को बड़े स्तर पर रिफ्रेश करने जा रहा है।

खास बात है कि कंपनी पहले ही Realme P4 और P4 Pro लॉन्च कर चुकी है, और नया P4X इनके बीच एक बैलेंस्ड और परफॉर्मेंस-फोकस्ड ऑप्शन के रूप में जगह लेगा। गौरतलब है कि Flipkart लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि यह फोन बजट-मिडरेंज सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन्स की रेस को और तेज करेगा।

VC Cooling और Multitasking Mode

Realme अपनी नई P-Series में परफॉर्मेंस को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है, और Flipkart पर दिखा VC Cooling इसका सबसे बड़ा संकेत है। बता दें कि यह टेक्नोलॉजी आम तौर पर प्रीमियम फोन्स में मिलती है, लेकिन अब कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में लाकर ओवरहीटिंग कम करने और लगातार स्मूथ परफॉर्मेंस देने पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें: Oppo Find X9 सीरीज़ में आएगा नया LUMO Image Engine, कैमरा देगा नेचुरल फोटो एक्सपीरियंस

ये फोन एक साथ 18 ऐप्स बैकग्राउंड में एक्टिव रख सकता है, जो मलटी टासकिंग और तेज़ ऐप-स्विचिंग के लिए बड़ा अपग्रेड साबित होगा। गौरतलब है कि कंपनी इसे अपने हाई-इफिशिएंसी सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन का हिस्सा बता रही है, जिससे यूज़र्स को बिना लैग, बिना रुकावट का अनुभव मिल सकेगा।

Realme P4X 5G में मिलेगा 90FPS GT Mode

Realme P4X 5G का सबसे चर्चित फीचर है 90FPS GT Mode, जो Flipkart पर भी हाईलाइट किया गया है। बता दें कि अधिकतर बजट डिवाइस अभी भी 60FPS तक सीमित रहते हैं, ऐसे में P4X का 90FPS सपोर्ट इसे गेमर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है। PUBG, BGMI, COD Mobile जैसे टाइटल्स खेलने वालों को स्मूद फ्रेम रेट का बड़ा फायदा मिलेगा।

बता दें की Realme ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ बाइपास चार्जिंग भी शामिल की है। Bypass Charging गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखती है, क्योंकि बैटरी को चार्ज करने की बजाए डिवाइस सीधे पावर लेता है। यह फीचर मोबाइल गेमर्स के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।

Google Play Console और Geekbench से मिला बड़ा संकेत

Realme भले ही अभी तक P4X 5G के प्रोसेसर और बैटरी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं कर रहा है, लेकिन हालिया लीक और सर्टिफिकेशन इस फोन की असली पावर का साफ अंदाज़ा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आया शादी का न्योता असली नहीं, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानिए पूरा सच

Dimensity 7400 चिपसेट की एंट्री लगभग तय

Google Play Console और Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Realme P4X 5G मॉडल नंबर RMX5108 के साथ सामने आया है। गौरतलब है कि लिस्टिंग में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिखाया गया है, जो इस फोन को बैलेंस्ड परफॉर्मेंस सेगमेंट में काफी मजबूत बनाएगा।

Android 15 और 8GB RAM की भी झलक

इसके अलावा, सर्टिफिकेशन में Android 15 और कम से कम 8GB RAM का जिक्र भी मिला है, जो दर्शाता है कि यह फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव और स्मूथ मल्टीटास्किंग दोनों पेश करने के लिए तैयार है।

Realme P4X 5G Launch: भारत में कब लॉन्च होगा ये फोन

Realme P4X 5G के भारत में लॉन्च (Realme P4X 5G Launch India) को लेकर कंपनी ने भले ही अब तक कोई अंतिम तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Flipkart पर लगा “Coming Soon” टैग यह साफ कर देता है कि लॉन्च बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है।

ये भी पढ़ें: नया Plus Key, AMOLED डिस्प्ले और 7,800mAh बैटरी के साथ आ रहा है OnePlus 15R, जानें लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

बता दें कि Realme आमतौर पर अपनी माइक्रोसाइट लाइव होने के 7-10 दिनों के भीतर लॉन्च डेट की घोषणा करता है, इसलिए उम्मीद है कि आधिकारिक काउंटडाउन कभी भी शुरू हो सकता है। रीयलमी आने वाले दिनों में P-Series के लिए नए टीज़र भी जारी कर सकता है, जिससे फोन के और फीचर्स का खुलासा होने की पूरी संभावना है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें