4 साल बाद भारत आ रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, हाई अलर्ट पर दिल्ली, जानें कैसी होगी सिक्योरिटी?

Putin India visit 2025: चार साल बाद भारत आ रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, हाई अलर्ट पर दिल्ली, जानें कैसी होगी सिक्योरिटी?
1 min read

Putin India visit 2025: चार साल बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली को किले में बदल दिया गया है। खास बात है की, यह दौरा यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा है। 4-5 दिसंबर को 130 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पुतिन दिल्ली में रहेंगे और सुरक्षा इंतजाम अब तक के सबसे कड़े बनाए गए हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-रूस के 23वें वार्षिक समिट में रक्षा, ऊर्जा, स्पेस और ट्रेड पर महत्वपूर्ण बातचीत करना है।

पुतिन का भारत दौरा और सुरक्षा का बहु-स्तरीय जाल

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर दिल्ली पहुंचेंगे। पहले दिन शाम को प्रधानमंत्री के साथ प्राइवेट डिनर और द्विपक्षीय बैठक होगी। 5 दिसंबर को बिजनेस मीटिंग्स और स्टेट बैनक्वेट का कार्यक्रम तय है।

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रख दिया है। दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां, पैरामिलिट्री फोर्सेस और रूसी स्पेशल फोर्सेस ने मिलकर मल्टी-लेयर सुरक्षा योजना बनाई है। पिछले महीने दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई थी, लेकिन पुतिन के दौरे के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

रूसी और भारतीय सुरक्षा टीम का तालमेल

बता दें की, पुतिन के भारत दौरे के दौरान सुरक्षा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा। रूसी एडवांस सुरक्षा टीम के 50 से ज्यादा सदस्य पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और सभी रूट्स, स्थान और सुरक्षा योजना को पूरी तरह से चेक कर चुके हैं। पुतिन के आसपास रूसी विशेष बल रहेंगे, जबकि भारतीय एजेंसियां दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल, अर्धसैनिक और एनएसजी कमांडोज-मुख्य भूमिका निभाएंगी।

SWAT टीमें, आतंकवाद विरोधी दस्ते और क्विक रिएक्शन फोर्सेस को रणनीतिक जगहों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति का तुरंत जवाब दिया जा सके। खास बात है की, पुतिन का खाना सीधे रूस से आएगा और कई सुरक्षा जांचों के बाद ही परोसा जाएगा। उनके साथ पोर्टेबल सुरक्षा किट भी रहेगी, जो कार और होटल में हमेशा मौजूद रहेगी।

ट्रैफिक और एरिया कंट्रोल: दिल्ली किले जैसी तैयारियां

दिल्ली पुलिस के टॉप ऑफिसर्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट और एरिया सैनिटाइजेशन देख रहे हैं। पुतिन के कन्वॉय के रास्ते पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा, लेकिन आम लोगों को कम परेशानी हो इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सभी जगहों को पहले से साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जा रहा है। पुतिन के ठहरने की जगह की डिटेल्स सुरक्षा कारणों से गुप्त रखी गई हैं।

टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षा

सुरक्षा सिर्फ इंसानों पर नहीं, टेक्नोलॉजी पर भी निर्भर है।

  • एंटी-ड्रोन गन्स: हवाई खतरे से बचाव।
  • मूविंग ड्रोन सर्विलांस: हवा में लगातार नजर।
  • सीसीटीवी और सिग्नल मॉनिटरिंग: रीयल-टाइम ट्रैकिंग, फेस रिकग्निशन।

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में 24×7 मॉनिटरिंग डेस्क तैयार है। सभी एजेंसियां रीयल-टाइम कोऑर्डिनेशन करेंगी, ताकि कोई गलती न हो।

सुरक्षा बढ़ाने का कारण

नवंबर 2025 में दिल्ली में हुए ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों को और अलर्ट कर दिया। इसके बाद से ही हाई अलर्ट था, लेकिन Putin India visit 2025 के लिए दो दिनों के लिए अतिरिक्त प्रोटोकॉल लागू किए गए। विशेषज्ञों का कहना है की, पुतिन की सुरक्षा दुनिया की सबसे सख्त है। भारत-रूस का संयुक्त प्रयास इस दौरे को फूलप्रूफ बनाएगा।

Putin India visit 2025: क्या है राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का एजेंडा?

बता दें की, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा पूरी तरह रणनीतिक है। हालाकि, दौरे के दौरान मुख्य चर्चा के बिंदु रक्षा, ऊर्जा और व्यापार रहेंगे। रक्षा क्षेत्र में Su-57 लड़ाकू जेट और S-400 मिसाइल प्रणाली की नई डील पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र में तेल निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं पर बात होगी, जबकि व्यापार में दोनों देशों के बीच नई व्यावसायिक अवसरों को तलाशा जाएगा।

गौरतलब है की, Putin India visit 2025 भारत-रूस की मित्रता को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई तक ले जाएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →