IndiGo Crisis ने तोड़ी दिल्ली की कमर, 4500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, 1000 करोड़ का नुकसान

IndiGo Crisis Delhi Impact: दिल्ली को 1000 करोड़ का झटका, फ्लाइट कैंसिलेशन से व्यापार और टूरिज्म बुरी तरह प्रभावित
1 min read

IndiGo Crisis Delhi Impact: IndiGo Crisis बीते आठ दिनों से देश के एयरपोर्ट्स पर लगातार अफरा-तफरी वाला माहौल बनाए हुए है। हर दिन कई सौ उड़ानें रद्द हो रही हैं और हजारों यात्री फंसे नजर आते हैं। खास बात है कि सरकार की बैठकों और निर्देशों के बाद भी इंडिगो एयरलाइंस का संचालन पूरी तरह ट्रैक पर नहीं आ सका है।

IndiGo Crisis Delhi Impact: अब तक 1000 करोड़ रुपये का नुकसान

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार, अकेले दिल्ली को इस संकट से भारी कारोबारी नुकसान (IndiGo Crisis Delhi Impact) झेलना पड़ा है। उनके मुताबिक, होटल, टूरिज्म, रेस्टोरेंट और इवेंट सेक्टर को मिलाकर अब तक 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान दर्ज हुआ है।

गौरतलब है कि दिल्ली पर्यटन और व्यापार के लिहाज से देश के सबसे व्यस्त शहरों में से एक है, ऐसे में फ्लाइट कैंसिलेशन ने पूरा माहौल बिगाड़ दिया है।

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने जानकारी दी कि इंडिगो की उड़ानों में बड़े पैमाने पर रद्दीकरण ने दिल्ली के होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट और बैंक्वेट्स की बुकिंग को भारी नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि 10 दिनों में दिल्ली का फुटफॉल 25% तक गिर चुका है, जिसका सीधा असर सर्विस सेक्टर पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: RBI ने मॉनिटरी पॉलिसी में की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती, सस्ते होंगे होम लोन, EMI होगा कम

उन्होंने कहा कि हजारों लोग दिल्ली आने वाले थे, पर फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण न तो पर्यटक पहुंचे और न ही व्यापारी, जिसके कारण बुकिंग धड़ाधड़ कैंसिल हुईं।

दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा, व्यापारियों की संख्या में बड़ी गिरावट

IndiGo Crisis के शुरू होने से अब तक 4500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट से 1.5 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं, जिनमें करीब 50 हजार बिजनेसमैन और व्यापारी शामिल होते हैं। हालाकि पिछले आठ दिनों में यह संख्या तेजी से गिरी है।

इसी वजह से दिल्ली के प्रमुख बाजार चांदनी चौक, करोल बाग, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर और नेहरू प्लेस में बाहर से आने वाले ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है। इससे व्यापार सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है और कारोबारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

बड़े प्रदर्शनी कार्यक्रमों की चमक फीकी

गौरतलब है कि इन दिनों प्रगति मैदान और आनंद मंडपम में ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, हैंडलूम, ऑटो पार्ट्स और होम फर्निशिंग की बड़ी प्रदर्शनियां चल रही हैं। हर साल यहां हजारों व्यापारी और पर्यटक पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

लेकिन इस बार IndiGo Crisis के कारण बड़ी संख्या में रद्द फ्लाइट्स ने लोगों की यात्रा को रोक दिया। CTI के अनुसार, अनुमानित फुटफॉल अपेक्षा से काफी कम रहा, जिससे एक बार फिर व्यापार क्षेत्र को नुकसान हुआ।

ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका

डायरेक्टर मनोज खंडेलवाल (Manoj Travels) ने बताया कि यह मौसम दिल्ली में टूरिज्म का पीक टाइम माना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर की बुकिंग पहले से हो चुकी थीं, पर फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण बड़ी संख्या में कैंसिलेशन होने लगे हैं।

खास बात है कि डेस्टिनेशन वेडिंग में भी हालात बिगड़े हैं। कई मामलों में मेहमान नहीं पहुंच सके और कुछ में दूल्हा-दुल्हन के परिवार भी समय पर नहीं आ पाए। इससे इवेंट इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है।

IndiGo के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों की नींद उड़ी

यात्रियों के साथ-साथ IndiGo Crisis ने निवेशकों को भी नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि IndiGo की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये

पिछले आठ दिनों में शेयर 12% से ज्यादा टूट चुका है और कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 40,000 करोड़ रुपये कम हो गई है। हालाकि विशेषज्ञ कह रहे हैं कि हालात सामान्य होने में और समय लग सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →