Samsung Galaxy Tab S10+ पर बड़ा फेस्टिव ऑफर, कीमत में ₹17,000 की कटौती, जानें अब कितने में मिलेगा टैबलेट

Samsung Galaxy Tab S10 Plus Festive Offer: अगर आप सैमसंग का Galaxy Tab S10+ खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फेस्टिव सीजन से पहले Samsung ने अपने इस प्रीमियम टैबलेट की कीमत में सीधे ₹17,000 की कटौती कर दी है। बड़ी Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, S Pen, AI फीचर्स और Dimensity 9300+ प्रोसेसर वाले इस टैबलेट पर No-Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
Samsung Galaxy Tab S10+ स्पेसिफिकेशन
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
|---|---|
| डिस्प्ले | 31.47 सेंटीमीटर Dynamic AMOLED 2X |
| डिस्प्ले फीचर | Anti-Reflective तकनीक |
| S Pen | हां, नोट्स, डॉक्यूमेंट मार्किंग और स्केचिंग के लिए |
| AI फीचर्स | Note Assist, PDF Overlay Translation, Handwriting Help |
| सर्च फीचर | Google Circle to Search |
| AI असिस्टेंट | Samsung Bixby और Google Gemini |
| क्विक AI एक्सेस | Air Command |
| ऑडियो | क्वाड स्पीकर सेटअप |
| ऑडियो फीचर | AI-powered Dialogue Boost |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9300+ |
| RAM | 12GB |
| इंटरनल स्टोरेज | 256GB |
| स्टोरेज विस्तार | microSD कार्ड |
| बैटरी | 10,090mAh |
| चार्जिंग | 45W |
| बॉडी | Armor Aluminium |
| ड्यूरेबिलिटी | IP68 रेटिंग |
टैबलेट में मिलती हैं स्मार्ट होम की सुविधाएं
Galaxy Tab S10+ सिर्फ काम और मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि स्मार्ट होम डिवाइस को मैनेज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung SmartThings के साथ इसे स्मार्ट होम हब की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इसमें 3D Map View भी मिलता है, जिससे कनेक्टेड डिवाइस को मैनेज करने में मदद मिलती है।
इसके अलावा SmartThings Energy और AI Energy Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनकी मदद से संगत कनेक्टेड डिवाइस की ऊर्जा खपत को मॉनिटर और मैनेज किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Tab S10+ की कीमत और EMI विकल्प
फेस्टिव ऑफर के तहत Galaxy S10+ टैबलेट की कीमत में ₹17,000 की कटौती (Samsung Galaxy Tab S10 Plus Festive Offer) की गई है। Wi-Fi मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत अब ₹88,999 है। इस वेरिएंट की मूल कीमत ₹1,05,999 थी।
वहीं 5G कनेक्टिविटी वाले मॉडल में भी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत अब ₹1,03,999 है, जबकि पहले यह मॉडल ₹1,20,999 में उपलब्ध था। यानी 5G वेरिएंट पर भी ₹17,000 की सीधी कटौती की गई है।
खरीदारी के दौरान ग्राहकों को No-Cost EMI का विकल्प भी मिलता है। बैंक के जरिए छह महीने तक और NBFC के जरिए 12 महीने तक No-Cost EMI की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा Samsung Finance+ के जरिए भी टैबलेट खरीदा जा सकता है, जिसमें 15 प्रतिशत डाउन पेमेंट का विकल्प दिया गया है।
ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से Wi-Fi या 5G मॉडल चुन सकते हैं। फेस्टिव ऑफर के साथ दोनों वेरिएंट पहले की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

