बक्सर: डीएम साहिला ने किया चौसा पॉवर प्लांट का विशेष निरीक्षण, रोजगार से लेकर प्रदूषण तक दिए कड़े निर्देश

DM Sahila Chausa Thermal Plant Inspection: डीएम साहिला ने किया चौसा पॉवर प्लांट का विशेष निरीक्षण, रोजगार से लेकर प्रदूषण तक दिए कड़े निर्देश
1 min read

DM Sahila Chausa Thermal Plant Inspection: बक्सर से एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि नई जिला पदाधिकारी साहिला (IAS) ने शुक्रवार को चौसा थर्मल पावर प्लांट में अचानक निरीक्षण कर कई गंभीर खामियों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, कोयले से फैल रहे प्रदूषण को रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्लांट की संवेदनशीलता को लेकर सख्त निर्देश दिए.

खुद जाकर बारीकी से किया निरीक्षण (DM Sahila Chausa Thermal Plant Inspection)

जिलाधिकारी ने रेलवे कॉरिडोर, कोयला भंडारण स्थल और उत्पादन यूनिट्स का खुद जाकर बारीकी से निरीक्षण (DM Sahila Chausa Thermal Plant Inspection) किया, जहां ADM बक्सर, DLAO, DCLR, DPRO और CO चौसा भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान BTTP प्रबंधन के CEO, CFO और अन्य अधिकारी भी पूरी टीम के साथ लगातार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: बिहार में माफियाओं की उलटी गिनती शुरू, 400 अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करेगी पुलिस; 1300 और अपराधियों की सूची हो रही है तैयार

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान DM Sahila ने इस बात पर जोर दिया कि प्लांट में काम करने के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए. बता दें कि उन्होंने प्रबंधन से कुशल और अकुशल दोनों तरह की नौकरियों में जिले के युवाओं को वरीयता देने की बात कही. उन्होंने प्लांट प्रबंधन को निर्देश दिया कि रोजगार व्यवस्था और रिक्तियों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द जिला प्रशासन को सौंपी जाए.

कोयले से फैल रहे प्रदूषण पर नाराजगी

DM Sahila ने रेलवे कॉरिडोर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कोयले से उठ रही धूल और प्रदूषण पर गंभीर नाराजगी जताई. गौरतलब है कि यह इलाका आसपास के गांवों को भी प्रभावित कर रहा है.

उन्होंने BTTP प्रबंधन को तुरंत प्रभाव से नियमित जल छिड़काव शुरू करने, धूल नियंत्रण के लिए आधुनिक उपकरण लगाने और कोयला परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. हालांकि प्लांट प्रबंधन ने बताया कि कुछ उपाय पहले से जारी हैं, लेकिन डीएम ने उन्हें और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: बक्सर: अर्जुन यादव हत्याकांड में मुख्य शूटर निखिल गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त

DM Sahila ने प्लांट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने वन विभाग के DFO के साथ बेहतर समन्वय बनाकर वनीकरण कार्यों में तेजी लाने को कहा. बता दें कि इस क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रीन कवर बढ़ाना अत्यंत जरूरी माना जाता है.

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने का आदेश

निरीक्षण के दौरान DM Sahila ने कहा कि प्लांट में आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियां समय-समय पर अपडेट होनी चाहिए. उन्होंने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा.

Chausa Thermal Plant की संवेदनशीलता और इसके महत्व को देखते हुए डीएम साहिला ने इसे No Flying Zone घोषित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रक्रिया शुरू करने और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: बक्सर में NH-922 पर भीषण हादसा, बालू लदे टेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक; केबिन काटकर निकालने पड़े लोग

निरीक्षण के आखिर में डीएम ने सभी अधिकारियों और प्रबंधन को निर्देश दिया कि दिए गए आदेशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए और तय समय सीमा के भीतर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाए. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासन इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग और सख्त करेगा.

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →