बिहार में माफियाओं की उलटी गिनती शुरू, 400 अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करेगी पुलिस; 1300 और अपराधियों की सूची हो रही है तैयार

बिहार में माफियाओं की उलटी गिनती शुरू! 400 अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने जा रही है पुलिस | Bihar Mafia Property Seizure
1 min read

Bihar Mafia Property Seizure: बिहार में बढ़ते अपराध और माफिया तंत्र पर काबू पाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। बता दें कि बुधवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि अब अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में राज्य सरकार किसी भी हाल में पीछे नहीं हटने वाली।

Bihar Mafia Property Seizure: 400 कुख्यात अपराधियों की सूची कोर्ट में जमा, आदेश मिलते ही ज़ब्ती की प्रक्रिया शुरू

गौरतलब है कि पुलिस ने 400 कुख्यात अपराधियों, भू-माफियाओं और बालू-माफियाओं की पूरी सूची तैयार कर उसे न्यायालय को सौंप दिया है। खास तौर पर यह भी बताया गया कि अब 1200 से 1300 और अपराधियों की सूची तैयार हो रही है, जिन पर भी बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी। कुल मिलाकर आंकड़ा जल्द ही 1700 के पार पहुंच जाएगा। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि,

जैसे ही अदालत से अनुमति मिलेगी, इन आरोपितों की अवैध संपत्ति, बैंक खाते, जमीन और निवेश को तुरंत जब्त (Bihar Mafia Property Seizure) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी दस्तावेज, सबूत और संबंधित कागजात कोर्ट को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: STF-पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात शिवदत्त राय का इन्काउनटर; भारी मात्रा में हथियार बरामद

अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

डीजीपी विनय कुमार ने साफ कहा की,

राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

यह बयान इस बात का संकेत है कि बिहार में अपराध तंत्र को जड़ से खत्म करने के लिए अब कार्रवाई सिर्फ दिखावटी नहीं, बल्कि पूरी तरह ज़मीन पर उतर चुकी है। डीजीपी के अनुसार यह सिर्फ शुरुआत है।

उन्होंने बताया कि राज्य के भू-माफिया, बालू-माफिया और संगठित अपराध से जुड़े बड़े नामों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की आर्थिक स्रोत खत्म होते (Bihar Mafia Property Seizure) ही संगठित अपराध स्वतः कमजोर पड़ जाएगा। इस पूरे अभियान का फोकस माफिया नेटवर्क के पैसों को रोकना है, ताकि अपराध तंत्र खुद-ब-खुद टूट जाए।

2000 स्कूटी पर महिला पुलिस करेगी कड़ी निगरानी

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास बढ़ती छेड़खानी और उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बिहार पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी ने बताया कि आईएफ टीचिंग स्क्वाड नाम की एक खास टीम बनाई जा रही है, जिसके लिए 2000 स्कूटी खरीदी जा रही हैं। इन स्कूटियों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगी ताकि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

ये भी पढ़ें: मोकामा में फिर भड़का बाहुबली राजनीति का संग्राम, अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

डीजीपी का कहना है कि किसी भी तरह की असामाजिक हरकत दिखते ही तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हर जिले में विशेष निगरानी टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं, जो अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगी और जरूरत पड़ते ही कार्रवाई करेंगी।

डीजीपी विनय कुमार ने जनता से अपील की कि अपराध को खत्म करने में पुलिस का साथ दें, क्योंकि जनता का सहयोग ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →