10,000mAh बैटरी और iPhone जैसे लुक के साथ Honor Power 2 होगा लॉन्च, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग और तगड़ा प्रोसेसर

10,000mAh बैटरी और iPhone जैसे लुक के साथ Honor Power 2 होगा लॉन्च, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग और तगड़ा प्रोसेसर
1 min read

Honor चीनी बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए नए स्मार्टफोन्स पर लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में Honor Power 2 को Power सीरीज का अगला स्मार्टफोन माना जा रहा है। गौरतलब है कि Power सीरीज की पहचान हमेशा बड़ी बैटरी रही है और इस बार कंपनी उस पहचान को और आगे ले जाने की तैयारी में दिख रहा है।

हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स ने इस फोन को पहले ही चर्चा में ला दिया है। तो आइए जानते हैं फीचर्स से लेकर लॉन्च टाइमलाइन तक Honor Power 2 की पूरी डिटेल।

Honor Power 2 का डिजाइन

बता दें कि Honor Power 2 का लुक लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। Weibo पर सामने आई लीक इमेज के मुताबिक, इस फोन का रियर डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 Pro सीरीज जैसा बताया जा रहा है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और आकर्षक कॉसमॉस-स्टाइल ऑरेंज फिनिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: दो डिस्प्ले और तगड़े कैमरा संग Nubia का फोल्डेबल फोन Flip 3 लॉन्च, Samsung और Motorola को देगा कड़ी चुनौती

टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी इस डिजाइन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि Geekbench पर नजर आए MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट वाले Honor Power 2 का बैक पैनल iPhone जैसा फील देता है। हालांकि, असली तस्वीर तो लॉन्च के बाद ही साफ होगी, जब पता चलेगा कि Honor ने इस डिजाइन में कितना नया और यूनिक टच दिया है।

Honor Power 2 का फीचर और स्पेसिफिकेशन

Honor Power 2 को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी जबरदस्त 10,000mAh बैटरी की हो रही है, जो पिछले 8,000mAh वाले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड मानी जा रही है और खास बात है कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि वायरलेस चार्जिंग पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

लीक्स की मानें तो फोन में नया MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों के लिहाज से मजबूत बताया जा रहा है, वहीं 6.79 इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ वीडियो देखने और गेमिंग का मजा दोगुना कर सकता है।

ये भी पढ़ें: AI फीचर्स, 50MP कैमरा और लंबी बैटरी के साथ आ रहा है Honor X7c 5G, ये स्मार्टफोन बदल सकता है आपका मोबाइल एक्सपीरियंस

कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है, हालांकि डिटेल्स अभी पूरी तरह साफ नहीं हैं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10 के साथ आ सकता है और स्नो व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक व सनराइज ऑरेंज जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च होने की संभावना है।

कब लॉन्च होगा Honor Power 2?

फिलहाल इस फोन की चर्चा केवल चीन में लॉन्च को लेकर है और रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor Power 2 जनवरी 2026 में दस्तक दे सकता है, जबकि भारत में इसके आने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

बता दें की इतनी बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम लुक को देखकर यह साफ संकेत मिलते हैं कि Honor इस बार सीधे उन यूजर्स को निशाना बना रहा है जो बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं। हालाकी इसकी पूरी तस्वीर लॉन्च के बाद ही सामने आएगी, लेकिन अभी से इस फोन को लेकर मार्केट में चर्चा तेज हो चुकी है और लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: 5,820mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ Honor Magic V5 लॉन्च, दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल 5G फोन

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →