बक्सर में विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त, 7,800 लीटर शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

7800 Liter Liquor Seized in Buxar | बक्सर में विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त, 2 गिरफ्तार
1 min read

7800 Liter Liquor Seized in Buxar: बिहार में शराब बंदी के बावजूद तस्कर नए-नए रास्ते खोज रहे हैं, लेकिन बक्सर पुलिस की सख्ती उनके मंसूबों पर लगातार पानी फेर रही है। इस बार पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है, जिसने पूरे तस्करी नेटवर्क को हिलाकर रख दिया। हरियाणा से लाई जा रही विदेशी शराब की भारी खेप बक्सर में पकड़ ली गई, वो भी पूरे सबूतों और तकनीकी सामान के साथ।

क्या है पूरा मामला?

बक्सर जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी और सटीक कार्रवाई की है। गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक ट्रक भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बक्सर के रास्ते गुजरने वाला है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई।

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान कई वाहन रोके गए, लेकिन इसी बीच एक संदिग्ध ट्रक पुलिस की नजर में आ गया। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो अंदर भारी मात्रा में शराब देख सभी चौंक गए।

ये भी पढ़ें: माफियाओं की उलटी गिनती शुरू, 400 अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करेगी पुलिस

तलाशी में ट्रक से कुल 7,866.72 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जो बिहार में अब तक की बड़ी बरामदगियों में गिनी जा रही है। मौके से ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान लील सिंह पिता पदम सिंह, निवासी आकुरा और जुंजार सिंह पिता कुम्प सिंह, निवासी रामदेरिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे शराब की खेप हरियाणा से लेकर आ रहे थे, हालांकि आगे यह सप्लाई किसे दी जानी थी, इस बारे में वे साफ जानकारी नहीं दे सके। हालाकी पुलिस उनके बयान को संदिग्ध मान रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में शराब का डिलीवरी करते चंदन गिरफ्तार, घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद

गौरतलब है कि कार्रवाई के दौरान शराब के अलावा ट्रक, तीन मोबाइल फोन, एक जीपीएस उपकरण और एक डोंगल वाई-फाई भी जब्त किया गया है, जिनकी जांच से बड़े गिरोह और इस्तेमाल किए जा रहे रास्तों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आगे की कार्रवाई और पुलिस का बयान

बता दें कि शराब और ट्रक को जब्त करने के बाद दोनों पकड़े गए आरोपियों को नया भोजपुर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को थाना परिसर में हुई प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि,

शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा। पुलिस किसी भी हाल में कानून को कमजोर नहीं पड़ने देगी और अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, कट्टा और कारतूस संग पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →