बक्सर में अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिले में धारा-163 लागू

Bihar SI Exam Buxar Guidelines
1 min read

Buxar News: बक्सर में होने जा रही बिहार पुलिस SI की लिखित परीक्षा (Bihar SI Exam Buxar) को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। कदाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह रोक और 200 मीटर तक धारा-163 लागू। अगर आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, धारा-163 लागू

बक्सर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के कुल 1799 रिक्त पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बता दें की परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी और 21 जनवरी को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर में होटल पार्टी बनी आफत, लाइसेंसी राइफल से फायरिंग, होटल मालिक समेत 3 गिरफ्तार

इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेस ब्रीफिंग कर पूरी तैयारियों की जानकारी दी। प्रशासन ने साफ कहा है कि परीक्षा का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त होगा।

कब होगी परीक्षा?

बता दें की बिहार पुलिस SI (Bihar SI Exam Buxar) की लिखित परीक्षा दो अलग-अलग दिनों में और दो-दो पालियों में कराई जाएगी, ताकि परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित और निष्पक्ष रह सके। यह परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी को आयोजित होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक चलेगी।

हर तिथि और हर पाली के लिए अलग प्रश्न पत्र तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि पहली पाली की एंट्री 08:30 बजे और दूसरी पाली की एंट्री 01:00 बजे से शुरू होगी। गौरतलब है कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले, यानी 09:30 बजे और 02:00 बजे, गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 संगीन मामलो में नामजद और सालों से था फरार 

परीक्षा पैटर्न और विषय

बता दें की बिहार पुलिस SI परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन और समसामयिक मुद्दों से जुड़े कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे दो घंटे का समय मिलेगा। हालाकी प्रश्नों का स्तर बहुत कठिन नहीं होगा, लेकिन करेंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ होना बेहद जरूरी है।

क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की सघन तलाशी ली जाएगी और मोबाइल फोन, स्मार्ट या साधारण घड़ी, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को पूरी तरह बैन किया गया है। अगर कोई अभ्यर्थी इन प्रतिबंधित चीजों के साथ पकड़ा गया, तो उसे तुरंत परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा और उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

सुरक्षा से लेकर सुविधा तक पूरी तैयारी

बता दें की बिहार पुलिस SI परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, उड़न दस्ता और पर्याप्त वीक्षकों की तैनाती रहेगी, वहीं केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू रहेगी। परीक्षा वाले दिन फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी और कोचिंग संस्थानों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा! एक ही जमीन दो बार बिकी, रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के बाद भी नहीं हुवा कब्जा

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्पलाइन काउंटर बनाए गए हैं, साथ ही जिला कंट्रोल रूम, अग्निशमन वाहन, निर्बाध बिजली, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी अलर्ट मोड में रहेगी। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले।

अंत में प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें, नियमों का पालन करें और निष्पक्ष परीक्षा में सहयोग करें।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →