अगर AC खरीदने का है प्लान, तो थोड़े दिन और कर लीजिए इंतेजार; इस Festive Season ₹2,500 तक घट सकती है इन घरेलू गैजेट्स की कीमत

AC Price Reduction 2025 amid GST Cut
1 min read

AC Price Reduction: 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद आम आदमी की खुशी का ठिकाना नहीं है। खास बात है की सरकार ने जीएसटी में केवल दो स्लैब रखने का प्रस्ताव रखा है 5% और 18%, जबकि वर्तमान में 0%, 5%, 12%, 18% और 28% के स्लैब हैं। हालांकि, सबसे बड़ा असर उन उत्पादों पर होगा जो रोजमर्रा की जरूरत और कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स जैसे AC, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन आदि हैं। इस बदलाव से इनकी कीमतों में सीधे तौर पर कमी आएगी। ऐसे में लोग बड़े खर्च वाले सामान की खरीदारी फिलहाल टाल रहे हैं।

AC Price Reduction: कितनी होगी कीमत में कटौती?

पैनासॉनिक लाइफ सॉल्युशंस इंडिया के चेयरमैन मनीष शर्मा ने बताया कि AC और अन्य घरेलू गैजेट्स पर 28% से 18% तक जीएसटी होने से प्रोडक्ट्स के मार्केट प्राइस में लगभग 6-7% की कमी आएगी। गौरतलब है की इस बदलाव से एक एसी की कीमत ₹1,500-₹2,500 तक घट सकती है। खास बात है की यह कटौती सिर्फ एयर कंडीशनर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स पर भी असर पड़ेगा। AC price reduction के बाद लोग अब जल्द ही अपने घरों में कूलिंग उपकरण लेने की योजना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से ज्यादा कंपनीयों के स्टॉक बनेंगे रॉकेट; जानें किन सेक्टरों में आएगा सबसे बड़ा बदलाव

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस के हेड कमल नंदी ने कहा कि टैक्स स्लैब में प्रस्तावित कमी से उपकरणों की खपत बढ़ेगी। वर्तमान में एसी पर 28% टैक्स लगता है जबकि रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे उपकरणों पर 18% टैक्स है। हालांकि देश में AC की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसका पेन्ट्रेशन लेवल अभी भी केवल 9-10% है। टैक्स कम होने से यह पेन्ट्रेशन और बढ़ सकता है।

GST कट से AC की कीमतों में कितने रुपये की होगी बचत?

अगर आप AC खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। क्योंकि नए GST स्ट्रक्चर के लागू होने के बाद एयर कंडीशनर और अन्य घरेलू गैजेट्स पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो जाएगा। इसका मतलब है कि AC की कीमतों में लगभग ₹1,500 से ₹2,500 तक की कमी आ सकती है। टैक्स कम होने से न सिर्फ आपकी जेब पर हल्का असर पड़ेगा, बल्कि बाजार में उपकरणों की खपत और मांग भी बढ़ेगी। ऐसे में दो महीने इंतजार करना सबसे समझदारी भरा कदम है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के टैरिफ से परेशान भारत को रूस ने दिया बड़ा तोहफा, अब रूसी बाजार मे बिकेंगे भारतीय समान

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि नए GST स्ट्रक्चर के तहत एनर्जी-एफिशिएंट प्रोडक्ट्स पर 12% और अन्य उपकरणों पर 18% टैक्स लागू होगा, जिससे मार्केट प्राइस में सीधे तौर पर कमी आएगी। आपको बता दें की यह बदलाव सिर्फ ग्राहकों के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री को भी मजबूती देगा। ऐसे में एसी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसी चीजों की बिक्री में तेजी आने की संभावना है। हालाकि, ग्राहकों को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा ताकि GST कट का फायदा सीधे उनके खर्च पर दिखे।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →