खत्म हुई नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, इन योजनाओं पर लगी मोहर

Nitish Cabinet Meeting: 9-agendas-approved-in-cm-nitish-cabinet-meeting
1 min read

Nitish Cabinet Meeting, बिहार: जैसा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय में नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, ऐसे में बता दें कि फिलहाल यह बैठक संपन्न हो गई है। बता दें कि इस बैठक में सभी विभागीय मंत्री मौजूद थे। इस बैठक में कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ऐसे में अब चलिए उन प्रस्तावों के विषय में हम आपको बताते हैं जिन पर कैबिनेट ने फिलहाल मंजूरी दे दी है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

Nitish Cabinet Meeting: पटना जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना

Nitish cabinet meeting में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत पटना जिले के अंतर्गत मसौढ़ी अंचल, मौजा-नूरा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए 56,65,42,000 रुपये कि धनराशि आवंटित की गई है, जिसमें 560 छात्र अध्ययनरत होंगे। इसमें छात्रों के रहने और पढने कि व्यवस्था शामिल है।

बेतिया जिला में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत पश्चिमी चम्पारण (बेतिया जिला) के चनपटिया अंचल (बीबी आमना वक्फ इस्टेट संख्या-1523) में 560 विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भवन के निर्माण हेतु तकनीकी रूप से स्वीकृत कुल राशि 50,47,74,000 रुपये पर प्रशासनिक स्वीकृति दि गई है।

जीविका से सेवाओं की खरीद के लिए स्वीकृति

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार, पटना द्वारा जारी संकल्प संख्या-4687, दिनांक 13 सितंबर, 2023 में उल्लिखित शर्तों और दरों के अनुरूप जीविका से सेवाओं की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस व्यवस्था में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार, पटना द्वारा संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए उनके आवास की पूरी अवधि के दौरान भोजन (जलपान सहित), वर्दी की आपूर्ति, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का रखरखाव और कपड़ों की धुलाई का प्रावधान शामिल है।

संविदा रोजगार

Nitish cabinet meeting में भवन निर्माण विभाग के उत्तरी उपमंडल के मुख्य अभियंता श्री तारणी दास की सेवानिवृत्ति के पश्चात दो वर्ष की अवधि के लिए मुख्य अभियंता (उत्तर) के पद पर संविदा रोजगार जारी रखने के संबंध में स्वीकृति दि गई है

अनुग्रह अनुदान राशि में वृद्धि

सशस्त्र बलों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्मिकों के निकटतम आश्रितों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि में वृद्धि को लेकर स्वीकृति दि गई है।

महिला संवाद कार्यक्रम

राज्य के भीतर महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के अनुमोदन के संबंध में, साथ ही इस पहल के लिए 225,78,00,000 रूपये की धनराशि के आवंटन के संबंध में स्विकृती।

पथ निर्माण विभाग

पटना जिले में ओवर ब्रिज का निर्माण

Nitish cabinet meeting में पटना जिले में डुमरी हाल्ट पोठही रेलवे स्टेशन पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस निर्माण का अनुमानित लागत 109,21,83,000 रूपये है।

लखीसराय में सड़क विस्तार

पथ प्रमंडल, लखीसराय के अधिकार क्षेत्र में रामपुर (NH-80) से श्रृंगीऋषि धाम पथ तक 21.85 किमी लंबी सड़क के विस्तार के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति। जिसमें भाया सीतारामपुर, सिंगारपुर, तिलकपुर, इटहरी और मोहनपुर (प्रथम चरण के लिए 15.35 किमी) के खंड, साथ ही जलप्पा स्थान (द्वितीय चरण के लिए 1.5 किमी) और रामपुर हाल्ट से क्यूल रेलवे स्टेशन के पास तक (5.00 किमी) खंड शामिल है। इस निर्माण की अनुमानित लागत 44,91,36,000 रूपये है।

 

छपरा में चार लेन पथ का निर्माण

पथ प्रमंडल, छपरा के अन्तर्गत छपरा बाईपास से छपरा मेडिकल कॉलेज तक (1.40 किमी) चार लेन पथ का निर्माण तथा पूर्वी एवं पश्चिमी पथ (2 लेन, 2.00 किमी) का विकास कार्य, जिसकी कुल अनुमानित लागत 4340.27 लाख (तैंतालीस करोड़ चालीस लाख सत्ताईस हजार) रूपये है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *