बक्सर के एम्बेसडर होटल के समीप मामूली विवाद में भाजपा नेता के पुत्र पर चली गोली, कल्याण सिंह की हालत गंभीर

BJP Politician Son Kalyan Singh
1 min read

एम्बेसडर होटल, Kalyan Singh: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरसल Buxar जिले में आपराधिक गतिविधि आए दिन बढ़ती जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण बक्सर शहर का सिंडिकेट इलाके  से सामने आ रहा है जहां एक कर सवारी युवक पर कुछ लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना गोलंबर और सिंडिकेट के बीच स्थित एम्बेसडर होटल के सामने घटित हुई है।

10 से 12 कि संख्या में थें हमलावर

रविवार की शाम 10 से 12 कि संख्या में हमलावरों ने युवक के पहले टाटा हेरियर (Tata Harrier) गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद जब वह अपनी गाड़ी से बाहर निकला, तो उस पर भी लाठी और लोहे के रोड से बेरहमी से हमला कर दिया। बता दें कि फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मगर वहां मौजूद लोगों का कहना है कि घायल युवक और हमलावरों के बीच मामूली विवाद था, जो इस भयंकर मारपीट का रूप ले लिया।

लोहे की राड और हथौड़े से हमला

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार युवक (Kalyan Singh) जब एम्बेसडर होटल के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमलावरों ने पहले लोहे की राड और हथौड़े से कार पर हमला किया, और जब कार में से युवक बाहर निकला तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह मारना शुरू कर दिया।

दो राउंड चली गोलि

लोगों ने बताया कि इस पूरी घटना को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि घायल युवक और हमलावर में या तो पुरानी रंजिश है, या फिर हमलावरों ने अपना दबदबा बनाने के लिए उस युवक को टारगेट किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना में एम्बेसडर होटल दो राउंड गोलि चली है। वहीं इस पुरे घटना में गोली कार सवार युवक के पैर और हांथ में लगी है।

BR44 Restaurant के संस्थापक हैं Kalyan Singh

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल युवक, चरीत्रवन के सोमेश्वर स्थान इलाके के गायत्री कॉलोनी का निवासी है। वहीं घायल युवक कि पहचान भाजपा नेता मिठाई सिंह के पुत्र कल्याण सिंह उर्फ साधु के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह का गांव मुफस्सिल थाना के महदह गांव में है। Kalyan Singh, Buxar के चरित्रवन मोड पर मौजूद BR44 Restaurant के संस्थापक भी हैं। बता दे कि फिलहाल घायल कल्याण सिंह का उपचार शहर के वीके ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है, मगर उसे यहां से आगे के उपचार के लिए जिले से बाहर रेफर किया जा रहा है।

मौके पर पहुंची नगर थाने की टीम

बता दे घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर नगर थाने की टीम भी पहुंची हुई है। वहीं पुलिस बल द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वालों में मझरियां गांव के हवलदार सिंह के पुत्रों का हाथ है। उन्होंने बताया कि घायल कल्याण सिंह को  गोली भी लगी है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार द्वारा बताया गया है कि कल्याण सिंह को लाठी-डंडे से मारा गया है।

युवक के शरीर पर गंभीर चोट

युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवक का फिलहाल उपचार चल रहा है। इसके अलावा कल्याण सिंह के पिता ने इस हमले के पिछे कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर, हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर के एम्बेसडर होटल के समीप मामूली विवाद में भाजपा नेता के पुत्र पर चली गोली, कल्याण सिंह की हालत गंभीर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *