बस और टैंकर में भीषण टक्कर! 8 लोगों की मौत, 19 लोग घायल

Bus tanker accident cause 8 death and 19 injuries
1 min read

Bus Tanker Accident: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। वही बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के Kannauj में बड़ा हादसा हुआ है। दरसल कन्नौज में एक डबल डेकर बस, टैंकर से टकरा गई (Bus Tanker Accident) है। बता दें कि ये हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई है, जिसमें 19 लोग घायल हुए हैं। जबकि दो वाहनों के इस टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है। यह भी पढें: भाजपा नेता के पुत्र पर चली गोली बता दें कि इस Bus Tanker Accident के बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Bus Tanker Accident: 8 लोगों की मौके पर ही मौत

वहीं इस घटना के में संदर्भ कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना (Bus Tanker Accident) लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है। उन्होंने बताया कि यह टक्कर बस और पानी के टैंकर के बीच हुई है। इसके अलावा इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। Kannauj SP ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस ने खो दिया था नियंत्रण

Bus Tanker Accident के संदर्भ में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जो अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। जिसके परिणामस्वरूप बस पलट गई और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद, बस में सवार यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने बस में फंसे लोगों को बचाने में मदद की।

मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा

बता दें कि Uttar Pradesh के Kannauj में हुवे इस बस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। दरसल प्रधानमंत्री ने कन्नौज बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगो कि सहायता में तत्पर है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बस और टैंकर में भीषण टक्कर! 8 लोगों की मौत, 19 लोग घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *