बिहार में दिखने लगा ठंड का असर, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Mausam: Bihar-mausam-latest-update-bihar-weather
1 min read

Bihar Mausam: पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पटना और आसपास के जिलों में तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसी दिसा में बुधवार को शुष्क मौसम (Bihar Mausam) और साफ आसमान सुबह के समय कोहरे की स्थिति को बनाए रखने में योगदान देगा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं प्रभावित जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज शामिल हैं।

Bihar Mausam: न्यूनतम तापमान में कमी आने की उम्मीद

तराई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कमी आने की उम्मीद है।
बुधवार को पटना और अन्य स्थानों पर हल्का कोहरा रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में धुंध छाई रहेगी। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बदलाव की उम्मीद है। पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के तराई क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों में तापमान (Bihar Mausam) 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, साथ ही कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है।

गोपालगंज में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान

बता दें कि बिते दिन गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। पटना और उसके आसपास के इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि तराई के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। लेकिन जैसे जैसे दिन में धूप निकलता गया, मौसम भी सामान्य हो गया। लेकिन फिलहाल गौर करने वाली बात यह है कि मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।

Bihar Mausam: आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना

दरसल दिवाली से पहले पहाड़ी इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है, जिसका असर अब देश के अन्य राज्यों पर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंडी पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट (Bihar Mausam) देखा जा रहा है, जबकि आने वाले 4 से 5 दिनों में और गिरावट आने की संभावना है। भागलपुर समेत अन्य जिलों में जल्द ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *