Bihar Road News: बिहार के उपमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, बिहार में सभी सिंगल लेन हाईवे समेत जिला सड़कों का किया जाएगा चौड़ीकरण

Bihar road latest news
1 min read

Bihar Road News: नमस्कार दोस्तों, बिहार के नागरिकों समेत बीहार में आवागमन करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ गई है। वहीं बात करें उस खबर कि तो बता दें कि बिते दिन यानि शुक्रवार 1 नवंबर को राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पथ निर्माण मंत्री, vijay kumar sinha ने एक बैठक आयोजित किया था। वहीं इस बैठक में उपमुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग की प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा कि, जिसमें 3.75 मीटर चौड़ी सिंगल लेन स्टेट हाईवे और इसके साथ साथ मुख्य जिला सड़कों को और चौड़ा किए जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री निर्देश दिया है कि हर वह सड़क जो सिंगल लेन है उसकी चौड़ाई को बढ़ाकर डबल लेन किया जाए।

Bihar Road News: 360 किलोमीटर लंबे सड़कों को किया जा रहा है चौड़ा

विजय कुमार सिन्हा ने इस संदर्भ में आगे कहा कि इस प्रस्तावित योजना के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी जिसके लिए आने वाले बजट में इसके प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाया जाएगा। वहीं vijay kumar sinha आगे कहा कि वर्तमान समय में तकरीबन 360 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे और मुख्य जिला सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने लोगों को विभाग के उन योजनाओं से भी अवगत कराया जिसे इस वित वर्ष में पूरा किया जा चुका है। जिस दौरान उन्होंने कहा की मौजूदा वित्तीय वर्ष में विभाग की 90 परियोजनाएं समय सीमा के भीतर पूरी हो चुकी हैं।

तत्काल कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

बता दें कि अगले वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अभी से कार्ययोजना बनाने को कहा है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार के मुताबिक मौजूदा समय से कार्ययोजना बनाने से अगले वर्ष अपेक्षित कार्य शुरू हो सकेंगे। उनके अनुसार विभाग अगले बजट में इस कार्य के लिए धनराशि शामिल करने का प्रयास करेगा। उप मुख्यमंत्री vijay kumar sinha के मुताबिक सार्वजनिक उपयोगिता परियोजनाओं को पथ निर्माण विभाग द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी, जो मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bihar Road News: अक्टूबर तक 3295 करोड़ रुपए विभाग ने किया खर्च

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अध्ययन के अनुसार इस साल पथ निर्माण विभाग के बजट का मात्र 52.24 प्रतिशत ही खर्च हो पाया है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के सात महीनों में से चार महीनों में बारिश का असर देखने को मिला, लेकिन इसके बाद भी विभाग ने अक्टूबर तक 3295 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर महीने तक विभाग द्वारा खर्च किया गया यह रकम 4194.6 करोड़ रुपए के वार्षिक व्यय की तुलना में 78.55 प्रतिशत है। इसके अलावा 6292.16 करोड़ रुपए के संशोधित व्यय की तुलना में 52.24 प्रतिशत है।

जनवरी 2025 तक गंगा पथ के शेष कार्य को पूरा करने का आदेश

बता दे की उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह के अनुसार, अब मानसून समाप्त हो चुका है, इसलिए सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए तेजी से काम करना होगा। इसी के तहत जनवरी 2025 तक गंगा पथ के शेष कार्य को पूरा करने का आदेश दिया गया है। इसमें अशोक राजपथ पर बन रहा डबल डेकर पुल भी शामिल है, जो मीठापुर-महुली परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भूपतिपुर से महुली तक के मार्ग को पूरा करना है। इसके अलावा, अन्य योजनाओं में ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना भी शामिल है जिसे वर्ष 2025 का जनवरी महीने तक पूरा करने का आदेश दिया गया है। इसमें गंगा नदी पर पुल बनाना शामिल है। इसके अलावा, चकलालशाही और बख्तियारपुर को जोड़ने वाली सड़क को मार्च 2025 तक पूरा करने का आदेश दिया गया है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *