27 फरवरी को बक्सर में No Entry, सुबह 4 बजे से शहर में भारी वाहनों पर रोक, घर से निकलने से पहले जानें नया ट्रैफिक रूट

27 फरवरी को बक्सर में No Entry, सुबह 4 बजे से शहर में भारी वाहनों पर रोक, घर से निकलने से पहले जानें नया ट्रैफिक रूट

बक्सर: अगर आप 27 फरवरी को बक्सर आने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरसल 27 फरवरी को बक्सर शहर में मुंडन संस्कार के चलते बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। जिससे सड़कों पर लंबा जाम लगना तय है। इसी स्थिति को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है। लिहाजा आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए बक्सर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।

बक्सर में क्यों लगाया गया प्रतिबंध

बक्सर में हर साल मुंडन संस्कार के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग घाटों और मंदिरों के आसपास जुटते हैं। इस दौरान मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लगना आम बात हो जाती है। हालाकी इस बार प्रशासन पहले से सतर्क है। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों की एंट्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

कब से लागू होगा आदेश

विभागीय जानकारी के अनुसार ट्रैफिक प्लान की सूचना 23 फरवरी को ही जारी कर दी गई थी। आदेश के तहत 27 फरवरी की सुबह 4 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बड़े वाहन शहर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि मुंडन संस्कार के कारण तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगती है। इसलिए सुबह 4 बजे से ही प्रतिबंध लागू करने का फैसला लिया गया है, ताकि जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

क्या है नया ट्रैफिक रूट प्लान?

नए ट्रैफिक प्लान के तहत चार पहिया वाहन सिंडिकेट से ज्योति चौक होते हुए आईटीआई मैदान की नई सड़क के रास्ते चौसा की ओर जा सकेंगे। लेकिन दो पहिया वाहन के अलावा किसी अन्य वाहन को नाथ बाबा नहर पुल और ज्योति चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि यह व्यवस्था मुख्य मार्गों को खाली रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई है।

किन्हें मिलेगी छूट

नए ट्रैफिक प्लान (Buxar 27 February Traffic Advisory) में कुछ जरूरी सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। स्टेशन जाने वाले यात्रियों के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और विधि व्यवस्था में लगे सरकारी वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि आपातकालीन सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

सड़क सुरक्षा बैठक में डीएम का सख्त रुख

मंगलवार को आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी साहिला ने शहर में बढ़ते जाम और चौक-चौराहों पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि, आवागमन में पैदा हो रहे व्यवधान को तुरंत दूर किया जाए। बता दें की त्योहारों और विशेष अवसरों पर बक्सर में भीड़ अचानक बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

गौरतलब है कि प्रशासन अब स्थायी समाधान की दिशा में भी काम कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसे मौकों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर ढंग से संभाली जा सके। फिलहाल 27 फरवरी को लागू होने वाला यह आदेश शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए अहम रहेगा।

अगर आप उस दिन बक्सर में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो तय रूट और समय का पालन जरूर करें। प्रशासन का कहना है कि सहयोग से ही जाम मुक्त व्यवस्था संभव है। बक्सर सहर में भारी वाहनों पर रोक लगाने का मकसद लोगों को परेशानी से बचाना और शहर में सुचारू यातायात बनाए रखना है।

Jai Jagdamba News Whatsapp