बक्सर: अर्जुन यादव हत्याकांड में मुख्य शूटर निखिल गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त

बक्सर: अर्जुन यादव हत्याकांड में मुख्य शूटर निखिल गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त

Arjun Yadav Hatyakand: बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 26 मई को चौसा पावर प्लांट के पास हुए गोलीकांड ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। सोमवार को हुई उस घटना में आरजेडी के जिला लेबर सेल के नेता अर्जुन यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी; इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया था और मामले की तह तक जाने के लिए लगातार छापेमारी और सूचना संकलन किया जा रहा था।

कहां और कैसे पकड़े गए आरोपी

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी शुभम आर्य ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस कांड के मुख्य शूटर निखिल यादव को आईटीआई रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि निखिल बक्सर इलाज कराने आया है। इसी सूचना पर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। साथ ही उसके सहयोगी विक्की उपाध्याय को भी हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ में निखिल ने Arjun Yadav Hatyakand में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और निशानदेही पर पुलिस ने विक्की के घर से कई हथियार व कारतूस बरामद किए, जिनमें 01 देशी कट्टा, 01 नाली देशी राइफल, 80 खोखा और 06 जिंदा कारतूस शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी इस मामले की बड़ी कामयाबी है और अब और भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

ये भी पढ़ें: अर्जुन यादव हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी की मां ने पेश किए सबूत

पिछली गिरफ्तारी और FIR की स्थिति

Arjun Yadav Hatyakand में एसआईटी ने पहले ही छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि कुछ मुख्य आरोपी तब तक फरार था। मुफस्सिल थाना में दर्ज एफआईआर में आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एसपी ने स्पष्ट किया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी और तकनीकी जाँच जारी रहेगी। हालाकि अब निखिल और विक्की की गिरफ्तारी से कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित मोटिव

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शूटर निखिल यादव (निवासी परसुपुर, गाजीपुर, यूपी) पर उत्तर प्रदेश और बिहार में 13 से अधिक गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, गिरोहबंदी, एनडीपीएस व आयुध अधिनियम संबंधी मामले शामिल हैं।

पुलिस ने यह भी कहा कि इस हत्याकांड के पीछे ठेकेदारी विवाद और जमीन/ठेके से जुड़ी रंजिश की भी जांच की जा रही है; कुछ रिपोर्टों में सुपारी लेकर हत्या कराए जाने का भी आरोप साबित हुआ था।

ये भी पढ़ें: बक्सर में NH-922 पर भीषण हादसा, बालू लदे टेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक; केबिन काटकर निकालने पड़े लोग

Arjun Yadav Hatyakand में पुलिस का रुख

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और बाकी भागे हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज़ रखी जाएगी। इस सफल अभियान में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, जिला सूचना इकाइयों और थाने की टीमें शामिल रहीं जिस टीम ने इस जाल को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि जो भी जानकारी के साथ मदद कर सके, वह संबंधित थाने या हेल्पलाइन पर जानकारी दें।

Jai Jagdamba News Whatsapp