बक्सर के सैनिक कॉलोनी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, घर से बरामद हुवे देसी पिस्टल और कारतूस

Illegal Arms Recovered in Sainik Colony Buxar Police Raid, Accused Rahul Ojha Absconds
1 min read

बक्सर में सैनिक कॉलोनी के नाम से मशहूर इलाके में पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी (Sainik Colony Buxar Police Raid) की। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में अवैध हथियार बरामद हुए हैं, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि पुलिस के हाथ सफलता तो लगी, लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं लगा।

क्या है पूरा मामला? (Sainik Colony Buxar Police Raid)

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि जासो रोड के पास बावन बीघा में स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाले राहुल ओझा के पास गैर-कानूनी हथियार हैं। इस सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और रविवार रात को आरोपी के घर पर छापा (Sainik Colony Buxar Police Raid) मारा।

ये भी पढ़ें: PM E-Drive Yojna: देशभर में खुलेंगे 72,300 EV चार्जिंग स्टेशन, मिलेगा 80% सब्सिडी,जानें पूरी गाइडलाइन

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी राहुल ओझा घर पर नहीं मिला और वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। लेकिन, जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। खास बात है कि यह इलाका एक आवासीय कॉलोनी है, जहां इस तरह के हथियारों का मिलना चिंता का विषय है।

कौन है आरोपी?

गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी राहुल ओझा के बारे में पुलिस ने बताया कि वह पहले से ही आपराधिक छवि का युवक है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि राहुल मूल रूप से ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव के रहने वाले बृजभान ओझा का बेटा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनकी टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल, राहुल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ये भी पढ़ें: बक्सर को मिला बड़ा तोहफा! अब Buxar और Patna के बीच सिर्फ 30 रुपये में करीये सुपरफास्ट ट्रेन का यात्रा; जानें स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल

पुलिस की आगे की कार्रवाई

अब पुलिस की कोशिश इस बात का पता लगाने की है कि आरोपी राहुल के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और उसे रखने के पीछे उसका मकसद क्या था। पुलिस का मानना है कि इससे बड़े किसी अपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

बता दें की सैनिक कॉलोनी से अवैध हथियार मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि आवासीय इलाकों में भी अवैध हथियारों की मौजूदगी को लेकर उनकी नजर बनी हुई है। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना, सो रही महिला पर युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →