बक्सर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, कट्टा और कारतूस संग पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

बक्सर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, कट्टा और कारतूस संग पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Buxar Arms Smuggling Case: बक्सर में एक बार फिर पुलिस ने दिखा दिया कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। हथियार तस्करी जैसे गंभीर अपराध पर करारा प्रहार करते हुए राजपुर थाना पुलिस ने दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ पकड़ लिया। खास बात है कि दोनों आरोपी लोडेड देसी कट्टा लेकर सौदे के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

क्या है पूरा मामला?

बक्सर जिले (Buxar District) में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर जिले में अपराध के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। यह कार्रवाई ओड़वार और सुगहर गांव के बीच स्थित कौआखोच-बसही सड़क पर की गई, जहां दोनों आरोपी बाइक से जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बक्सर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 संगीन मामलो में नामजद और सालों से था फरार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर निवासी बृजनाथ राजभर के पुत्र गंगासागर राजभर और धनसोई थाना क्षेत्र के बावनबांध निवासी शिवनारायण राम के पुत्र अजीत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ पूरी करने के बाद गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गुप्त सूचना के बाद बनी रणनीति

इस पूरे मामले की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय (SDPO Buxar) ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से हथियार लेकर बसही से कौआखोच की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी टीम ने कौआखोच-बसही सड़क पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सतर्क पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पिस्टल और देसी कट्टों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी

तलाशी में बरामद हुए लोडेड देसी कट्टे

हालांकि आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कमर से एक-एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा उनके पास से दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

Two arrested in Buxar Illegal Arms Smuggling
बक्सर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, कट्टा और कारतूस संग पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे हथियार की खरीद-बिक्री के इरादे से निकले थे। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसडीपीओ ने बताया कि,

गिरफ्तार आरोपी गंगासागर राजभर कोई नया नाम नहीं है। वह पहले भी कारतूस के साथ पकड़ा जा चुका है और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी मामला दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और किन लोगों को बेचने की योजना थी।

पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

फिलहाल पुलिस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। इस कार्रवाई को सफल बनाने में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, डीआईयू के पुअनि चंदन कुमार, पीटीसी पूरन उरांव सहित सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही, जिनकी टीमवर्क और तत्परता की इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें: बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शहर से प्राप्त हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और बारूद

बक्सर पुलिस (Buxar Police) की यह कार्रवाई न सिर्फ हथियार तस्करों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत करती है। हालांकि पुलिस का साफ कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp