Buxar Police Action: बक्सर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, मादक पदार्थ संग रंगे हाथ पकड़ा गया युवक

Buxar police action: arrested youth red handed
1 min read

Buxar Police Action: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर आ रही है। बात करें उस खबर की तो आपको बता दें की बक्सर जिले के कोरानसराय थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक अपनी स्कूटी में गांजा छिपाकर ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया है।

Buxar Police Action: चौगाई पथ पर कि गई नाकाबंदी

इस गिरफ्तारी के संदर्भ में पुलिस अधिकारि ने बताया उन्हें गुप्त सुचना मिली थी की एक युवक गुरुवार यानी आज की सुबह मादक पदार्थ की डिलीवरी देने निकला हुआ है। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एक्शन लेते हुए कोरानसराय के थानाध्यक्ष अमित व उनकी टीम को वाहन जांच (Buxar Police Action) के काम में लगा दिया गया, जिसके उपरांत चौगाई पथ पर नाकाबंदी कि गई।

 

4 किलोग्राम है जब्त किए गए गांजा का वजन

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर जब सामने से एक स्कूटी को आता देख, उसे रुकने को कहा गया तो वह अपने स्कूटी की गति और तेज करते हुए भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम की फुर्ती के कारण युवक को दौडकर पकड़ लिया गया। इसके बाद उस युवक की तलाशी (Buxar Police Action) ली गई तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। वहीं अब जब्त किए गए गांजा के वजन कि बात करें तो यह 4 किलोग्राम है।

काफी दिनों से मादक पदार्थ के धंधे में सलिप्त है युवक

बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुबह 6:30  बजे के आस पास में कि गई है। वहीं मामले में गिरफ्तार युवक का नाम मदन कुमार बताया जा रहा है, जो कोरानसराय का बसिन्दा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार युवक काफी दिनों से मादक पदार्थ के धंधे में सलिप्त है। वहीं गिरफ्तारी (Buxar Police Action) के बाद उसके मोबाइल फोन और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *