बक्सर में चुनाव की तैयारियां पूरी, हर बूथ से होगी LIVE निगरानी, जानें कैसे काम करेगा वेबकास्टिंग सिस्टम

बक्सर में चुनाव की तैयारियां पूरी, हर बूथ से होगी LIVE निगरानी, जानें कैसे काम करेगा वेबकास्टिंग सिस्टम

Buxar Election LIVE Webcasting: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को बक्सर जिले में होने वाले मतदान से पहले प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में वेबकास्टिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बता दें कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन 24×7 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

Buxar Election LIVE Webcasting: चारों विधानसभा क्षेत्रों से लाइव वेबकास्टिंग

जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि 199 ब्रह्मपुर, 200 बक्सर, 201 डुमरांव और 202 राजपुर (अजा) विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग (Buxar Election LIVE Webcasting) की व्यवस्था की गई है। इसके तहत हर बूथ की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जिला नियंत्रण कक्ष से की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बिहार में एनडीए का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त बिजली, महिला करोड़पति योजना समेत 25 बड़े वादे

जिला नियंत्रण कक्ष में बुधवार को सामान्य प्रेक्षक विवेकानन्दन, जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने पूरी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने Buxar Election LIVE Webcasting टीम को बूथ से आने वाली फीड की गुणवत्ता, नेटवर्क स्थिरता और ट्रबलशूटिंग की तत्परता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कर्मियों की 24×7 ड्यूटी और हंटिंग लाइन की सुविधा

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि,

नियंत्रण कक्ष में विधानसभा-वार छह-छह हंटिंग लाइनें स्थापित की गई हैं। इन लाइनों पर प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा हर बूथ की निगरानी की जा रही है। किसी भी निर्वाचन संबंधी आपात स्थिति या शिकायत के लिए मतदाता इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो युवक देसी कट्टे और रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार

उन्होंने यह भी बताया कि,

यदि किसी बूथ पर तकनीकी कारणों से वेबकास्टिंग में समस्या आती है तो तुरंत समन्वय कर सिस्टम को रीस्टोर करने के लिए विशेष तकनीकी सेल सक्रिय रखा गया है।

ये हैं जिला नियंत्रण कक्ष के हंटिंग नंबर

199 ब्रह्मपुर: 06183-222054, 295023, 295102, 295092, 295096, 295114
200 बक्सर: 06183-295073, 295082, 295087, 295088, 295107, 295098
201 डुमरांव: 06183-295079, 295103, 295109, 295090, 295091, 295113
202 राजपुर (अजा): 06183-295076, 295083, 295084, 295104, 295097, 295112

जिलाधिकारी और एसपी के सख्त निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान दिवस पर वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं आना चाहिए। मतदान के दौरान जो भी इनपुट मिलें, उन पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

ये भी पढ़ें: आ गया ताजा सर्वे, NDA को फिर बहुमत! जानिए कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

सामान्य प्रेक्षक विवेका नन्दन ने कहा कि वेबकास्टिंग (Buxar Election LIVE Webcasting) निगरानी मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और वास्तविक समय पर्यवेक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि इस बार बक्सर जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया है, ताकि हर बूथ पर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें