बक्सर में आज होगा सियासी घमासान, एक मंच पर गरजेंगे चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह

Buxar Brahmpur NDA Rally
1 min read

Buxar Brahmpur NDA Rally: बक्सर जिले की ब्रह्मपुर विधानसभा में मंगलवार को सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंचने वाली है। बता दें कि कल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा स्टार प्रचारक पवन सिंह एक साथ मंच साझा करने वाले हैं। यह संयुक्त सभा सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर-अर्जुनपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगी, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।

पहले भी होना था कार्यक्रम, बारिश ने बिगाड़ी थी योजना

गौरतलब है कि चिराग पासवान का तीन दिन पहले भी ब्रह्मपुर में कार्यक्रम तय था, लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण वह सभा रद्द करनी पड़ी थी। इस बार, जब पहले चरण के मतदान का अंतिम दौर है, तब यह सभा और भी अहम हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सभा से क्षेत्र का माहौल बदल सकता है, क्योंकि तीनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी से एनडीए के पक्ष में एकजुटता का संदेश जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार में एनडीए का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त बिजली, महिला करोड़पति योजना समेत 25 बड़े वादे

ब्रह्मपुर सीट बनी एनडीए के लिए ‘टेस्ट ग्राउंड’ (Buxar Brahmpur NDA Rally)

ब्रह्मपुर सीट से हुलास पांडेय एनडीए के उम्मीदवार हैं और यह बक्सर जिले में एनडीए की एकमात्र सीट मानी जा रही है। यही वजह है कि लोजपा, भाजपा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा, तीनों दलों के प्रमुख नेता इस क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों से ही सभी दलों के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

अब सबकी नजर इस बात पर है कि मंगलवार की Buxar Brahmpur NDA Rally का जनाधार पर कितना असर पड़ता है। लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि आखिर “चौका कौन लगाएगा” यानी ब्रह्मपुर सीट पर आखिर किसकी बल्ले-बल्ले होगी। बता दें कि यह सभा (Buxar Brahmpur NDA Rally) न सिर्फ ब्रह्मपुर, बल्कि पूरे बक्सर क्षेत्र की सियासत पर असर डाल सकती है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →