Buxar Police के हाथ लगी बडी सफलता, बक्सर पुलिस ने रंगे हाथ हाथी दांत के तस्करों को धर दबोचा

Buxar Police arrested five for ivory smuggling
1 min read

Buxar Police: बिहार के Buxar जिले से बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बक्सर पुलिस (Buxar Police) की सतर्कता और त्वरित एक्शन के बाद हाथी दांत की तस्करी कर रहे एक गिरोह को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बरहमपुर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि इन पांचो व्यक्तियों को बरहमपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव से हिरासत में लिया गया।

Buxar Police: हाथी दांत की तस्करी में गिरफ्तार लोगों की पहचान

बता दें की हाथी दांत की तस्करी में गिरफ्तार लोगों की पहचान देवकुली निवासी अशोक ओझा, बेगूसराय निवासी गनपत साह, बिहियां निवासी मनोज कुमार पाल, काराकाट निवासी पारसनाथ राम व तीरासी बिगहा निवासी धनंजय प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक Buxar Police को इस बात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों से मिली थी। जिन्होंने बताया कि कुछ लोग हाथी का दांत खरीदने के लिए आए हुए हैं।

स्थानिय लोगों ने क्या कहा

बता दें कि इस विषय में स्थानिय लोगों का कहना है की देवकुली निवासी अशोक ओझा के पास एक हाथी मौजूद थी। जिसका कोविड के समय देहांत हो गया था। ऐसे में अशोक ओझा ने अपने हांथी को जमीन में गढ्ढा खुदवा कर दफन करवा दिया और हाथी के दांत को अपने पास सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद इसे बेचने के लिए काफी लंबे समय से तैयारी चल रही थी।

लेकिन अब चुंकि हाथी के दांत बेहद दुर्लभ वस्तुओं में से एक हैं, ऐसे में दांतों के खरीदार नहीं मिल रहे थे। जिसके बाद अब जाकर सौदा तय हुवा तो खरिदार को बुलाया गया। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि, उनके ही टीम के सदस्य ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग की मदद से इस कांड में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाथी दांत तस्करी मामले में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने क्या कहा

बता दें कि हाथी दांत तस्करी मामले के संदर्भ में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब्त किया गया हाथी का दांत देवकुली निवासी अशोक कुमार ओझा का था। वहीं इसे खरीदने के लिए दूसरे जिला के तस्कर आए हुए थे। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने इस मामले में सामिल लोगों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बेगुसराय जिला के बरौली निवासी गनपत साह उम्र 61 वर्ष, बिहिया थाना क्षेत्र के पिपरा जगदीशपुर निवासी मनोज कुमार पाण्डेय, काराकट रोहतास निवासी पारस नाथ राम और काराकट थाना क्षेत्र के तिरासी बिगहा गांव के रहने वाले धनजंय प्रसाद सिंह हैं, जिन्हें फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: इन दवाओं के सेवन से आप हो सकते है गंभीर रूप से बिमार

पुलिस अधिकारि दांतों के संदर्भ में बताया है कि बरामद हाथी के दोनों दांतों का वजन लगभग 23 किलो ग्राम है। इन दांतों की लम्बाई 122 सेंटीमीटर और मध्य गोलाई 33 सेंटीमीटर है। पुलिस अधिकारि ने बताया कि इन दांतो का खुले बजार में लाखो रुपया कीमत है। अधिकारि ने कहा की फिलहाल इन लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में वन विभाग के रेंजर सुरेश प्रसाद के साथ आठ वनरक्षी एवं टीम भी शामिल थें। आपको बता दें कि फिलहाल जिला में हाथी के दांत की तस्करी का ये पहला मामला बताया जा रहा है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Buxar Police के हाथ लगी बडी सफलता, बक्सर पुलिस ने रंगे हाथ हाथी दांत के तस्करों को धर दबोचा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *