बक्सर: मामूली झगड़े में गई सुनीता की जान, माँ और बेटी समेत चार गिरफ्तार

Buxar Sunita Devi Death
1 min read

बक्सर जिले के एक गांव में बच्चों के मामूली झगड़े ने भयावह रूप ले लिया। शुरू में तो बस बात-बेमतलब का झगड़ा था, लेकिन जब घर वाले बीच में कूदे, तो मामला हिंसक हो गया। मामला मारपीट तक पहुँच गया जिसमे एक महिला की मौत हो गई। तत्पश्चात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप

बताया गया कि यह विवाद बक्सर जिले के कनझरुआ गांव के वीर बहादुर साह और विजय साह के बच्चों के बीच शुरू हुई। शुरू में मामला बस मामूली झगड़ा का था, लेकिन जैसे ही बच्चे अपने घर वालों को बुलाए, मामला बड़ा हो गया। दोनों पक्ष के बड़े आपस में उलझ गए और विवाद हिंसक रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें: मामूली बहस और खत्म हो गई एक जिंदगी, बक्सर में ट्रक से कुचलकर पंकज यादव की हत्या

मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल

घटना की शाम, जब महिलाएं शौच के लिए गईं, तब भी विवाद जारी रहा। इस दौरान वीर बहादुर की पत्नी सुनीता देवी मारपीट में गंभीर चोटिल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत (Buxar Sunita Devi Death) हो गई।

पुलिस ने की गिरफ्तारी, जांच जारी

डुमरांव पुलिस के डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि इस मामले में विजय साह की पत्नी और उनकी दो बेटियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है और मामला विधि सम्मत तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 संगीन मामलो में नामजद और सालों से था फरार

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →