बक्सर में महिला के साथ क्रुरता के सभी हदें पार। महिला को बिजली के खंभे से बांध, बेरहमी से पीटा

Women Beaten Brutally In Chhatanwar Village Of Buxar
1 min read

Chhatanwar, Buxar: बिहार के Buxar से बड़ी खबर सामने आ रही है। वही बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें की बक्सर जिले के एक गाँव में महिला के साथ निर्दयता का सारा हद पार कर दिया गया है। दरसल यह घटना है जिले के छतनवार गांव (Chhatanwar Village) का, जहाँ एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर, उसे बिना किसी मोह माया के पीटा गया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुडा है। जिसके बाद गाँव के चौकीदार समेत कुल दस लोगों पर, महिला कि पिटाई करने का आरोप है।

यह भी पढें: बस और टैंकर में भीषण टक्कर! 8 लोगों की मौत, 19 लोग घायल

Chhatanwar Village: महिला को बिजली के खंभे से बांध, बेरहमी से पीटा

वही घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, Buxar के Chhatanwar Village (छतनवार गांव) में एक युवक और युवती ने भागकर शादी कर ली। वहीं इस बात की भनक जब युवती के परिवार को मिली तो, उन्होंने युवक के परिवार की एक महिला को निशाना बनाते हुए, उस पर हमला कर दिया। युवती के परिवार वालों ने युवक के घर के उस महिला को सबसे पहले बिजली के खंभे से बांधा, फिर बेरहमी से उसे पीटा गया।

चौकीदार और उसके बेटे हैं मुख्य आरोपी

बताया जा रहा है कि इस घटना में गांव के चौकीदार और उसके बेटे मुख्य आरोपी हैं। वहीं इस अपराध में कुल दस लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा कि युवक ने युवती को भगाकर उसके साथ शादी रचा लिया। जिसके बाद किसी ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बहरहाल यह दृश्य देखकर युवती के परिवार वालों ने युवक के परिवार के उस महिला के साथ, बर्बरता को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला का बयान

इस मामले में पीड़ित महिला का भी बयान आ चुका है। जिसमें उन्होंने कहा है कि चौकीदार और उसके बेटे ने इस पुरे घटना का नेतृत्व किया है। महिला के मुताबिक चौकीदार ने युवती के परिवार वालो को उसे पिटने के लिए उकसाया। वहीं अब युवक पक्ष के लोगों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन चौकीदार को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मामले पर डुमराव SDPO ने क्या कहा

बता दें कि Buxar के छतनवार गांव (Chhatanwar Village) में घटित इस मामले पर Dumraon SDPO असफाख अख्तर अंसारी ने कहा कि, ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ के मुताबिक चौकीदार की भूमिका की भी निष्पक्ष रूप से जांच की जा रही है।’ वहीं उन्होंने आश्वासन दिया है कि, ‘इस मामले में जो भी दोषी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।’

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर में महिला के साथ क्रुरता के सभी हदें पार। महिला को बिजली के खंभे से बांध, बेरहमी से पीटा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *