Flipkart Freedom Sale 2026: 8 अगस्त से शुरू होगी बड़ी सेल, iPhone 17 समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकते हैं भारी डिस्काउंट

अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन इंतजार करना आपके हजारों रुपये बचा सकता है। Flipkart ने अपनी Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस सेल में iPhone 17, Samsung Galaxy S25, Galaxy Book 4 और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर मिलने की उम्मीद है। साथ ही SBI कार्ड से अतिरिक्त 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
8 अगस्त से शुरू होगी Flipkart Freedom Sale
फ्लिपकार्ट ने पुष्टि की है कि Flipkart Freedom Sale 2026 की शुरुआत 8 अगस्त से होगी। वहीं Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबरों को 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से ही खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि सेल कितने दिनों तक चलेगी।
इस दौरान पात्र SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यही ऑफर योग्य EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू रहेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और अन्य प्रमोशनल ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे, जिससे कई प्रोडक्ट्स की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Lava Virat V1 5G और Virat V1 लॉन्च, ₹15,000 से कम में मिलेगी बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
iPhone 17 से Samsung Galaxy S25 तक कई बड़े प्रोडक्ट होंगे शामिल
Flipkart ने अभी सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने कई लोकप्रिय डिवाइस पहले ही टीज कर दिए हैं। स्मार्टफोन कैटेगरी में iPhone 17, Samsung Galaxy S25 और Motorola Edge 70 Fusion पर ऑफर मिलने की संभावना है। वहीं Samsung Galaxy Tab A11+ टैबलेट को भी सेल का हिस्सा बनाया गया है और ग्राहक इसे पहले से विशलिस्ट में जोड़ सकते हैं।
इसके अलावा Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप और Samsung के 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट मिलने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि चुनिंदा boAt ईयरफोन तीन अंकों की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हो सकते हैं, हालांकि उनकी अंतिम कीमत अभी घोषित नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से बदल जाएंगे KYC के नियम! अब बिना बार-बार दस्तावेज़ दिए खुलेंगे खाते, जानिए CKYC 2.0 कैसे करेगा काम
पूरे दिन मिलेंगी अलग-अलग डील्स
फ्लिपकार्ट ने Freedom Sale के दौरान कई खास प्रमोशनल ऑफर्स भी तैयार किए हैं। इनमें India’s Top Deals, Deals of the Day, Price Crash, Rush Hours, Tick Tock Deals और Made in India ऑफर्स शामिल होंगे। इन ऑफर्स के तहत अलग-अलग समय पर सीमित अवधि के लिए बड़ी छूट मिलने की संभावना है।
अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सेल बेहतर कीमत पाने का अच्छा मौका हो सकती है। कंपनी आने वाले दिनों में अलग-अलग प्रोडक्ट्स की फाइनल सेल प्राइस भी जारी करेगी, इसलिए अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को पहले से विशलिस्ट में जोड़कर रखना फायदेमंद रहेगा।




