Lava Virat V1 5G और Virat V1 लॉन्च, ₹15,000 से कम में मिलेगी बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले

Lava Virat V1 5G और Virat V1 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, सेल डेट और सभी फीचर्स
1 min read

₹15,000 से कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Lava ने भारतीय बाजार में एक साथ दो नए स्मार्टफोन Virat V1 5G और Virat V1 लॉन्च कर दिए हैं। खास बात यह है कि इनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पहले दिन का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। आइए जानते हैं दोनों फोन में क्या अंतर है और किस मॉडल पर पैसा खर्च करना बेहतर रहेगा।

Lava Virat V1 5G और V1 4G में कौन-सा फोन बेहतर?

दोनों फोन देखने में लगभग एक जैसे हैं, लेकिन असली अंतर इनके हार्डवेयर में है। Virat V1 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जबकि Virat V1 में यही डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। अगर आपको स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग पसंद है तो 5G मॉडल आगे निकल जाता है।

प्रोसेसर की बात करें तो Virat V1 5G में Unisoc T8200 चिपसेट और Android 16 दिया गया है। दूसरी तरफ Virat V1 में Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ Android 15 Go Edition मिलता है। दोनों फोन 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 4GB वर्चुअल RAM के साथ आते हैं। Virat V1 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Virat V1 में 5000mAh की बैटरी मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि, Virat V1 5G में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इन्हें धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा मिलती है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, मिड-रेंज में बढ़ी टक्कर

कलर ऑप्शन की बात करें तो Lava Virat V1 5G को Arya Blue और Sonar Gold रंगों में पेश किया गया है। वहीं Lava Virat V1 को Nilgiri Blue और Himalayan Silver रंगों में खरीदा जा सकेगा।

कितना है कीमत?

अगर आप लॉन्च ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो पहले दिन खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Lava Virat V1 5G की कीमत ₹12,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च डे पर इसे ₹11,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं Lava Virat V1 की कीमत ₹9,999 है और पहले दिन की सेल में यह ₹8,999 में उपलब्ध होगा।

दोनों स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। Lava Virat V1 5G और Virat V1 की बिक्री 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इन्हें Flipkart और Lava के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। कंपनी दोनों स्मार्टफोन के साथ डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस भी दे रही है।

ये भी पढ़ें: अब बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं! 8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G लॉन्च, जानें कीमत

कम कीमत, लॉन्च डे डिस्काउंट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ Lava ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में दो नए विकल्प पेश किए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 31 जुलाई से शुरू होने वाली बिक्री में ग्राहकों की पहली पसंद कौन-सा मॉडल बनता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp