Free Ration: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा फैसला, 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज

Free Ration
1 min read

Free Ration: देश की गरीब जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कोई होगा अगर बात करो उसे खबर की तो आपको बता दे की देस के गरीब वर्ग में आने वाले लोगों को अगले 4 साल तक मुफ्त अनाज मिलेगा। दर्शन बुधवार यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने मुफ्त अनाज वितरण कि तय सिमा को और बढ़ा दिया है। वहीं मुफ्त अनाज वितरण (Free Ration) कि ये तय सिमा 4 साल और बढ़ा दी गइ है। दरअसल केंद्रीय मंत्री अश्विनी  वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार अब देश के गरीब वर्गीय लोगों को वर्ष 2028 तक मुफ्त अनाज देगी।

दिसंबर 2028 तक Free Ration

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Free Ration देने के अलावा कई अन्य योजनाओं पर भी मोहर लगाई है। दरसल मोदी सरकार ने बुधवार यानि आज कई योजनाओं को हरी झंडी दिखाया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत, जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टीफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने पर मोहर लगा दीया है।

1782 करोड़ आएगा खर्च

आपको बता दें कि इस विषय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मकसद विकास और पोषण को बढ़ावा देना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसका पूरा खर्च करीब 1782 करोड़ रूपये आएगा, जिसे केंद्र सरकार उठाएगी। बता दें कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अप्रैल 2022 में चावल फोर्टिफिकेशन पहल को मार्च 2024 तक पूरे देश में लागू करने का फैसला लिया था। जिसके बाद यह काम चरणबद्ध तरीके से होना था।

सीमावर्ती इलाके में सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी

इस विषय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि अभी तक यह पहल तीन चरणों में सफलतापूर्वक लागू हो चुका है। अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि गरीबों को मुफ्त फोर्टिफाइंग चावल कि आपुरती से एनीमिया और अन्य पोषक तत्त्वों के कमी कि समस्या दूर होगी। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाके में सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इस विषय में अश्विनी वैश्णव ने बताया कि इन इलाकों में 2280 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। और बता दें कि सडकों के इस निर्माण के लिए कुल 4406 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ये भी पढें: Bihar में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुवा सख्त। अवैध खनन में शामिल Balu Mafia को 2 राइफल और 43 जिंदा कारतूस संग किया गया गिरफ्तार

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Free Ration: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा फैसला, 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *