त्योहारों से पहले सोना हुवा सस्ता, चांदी के रेट में भी गिरावट; जानें आपके सहर में 18 सितंबर को सोने-चांदी का भाव

Gold Price 18 September 2025
1 min read

Gold Price 18 September 2025: त्योहारों के मौसम से पहले सोने के दाम में हल्की गिरावट आई है, जो खरीदारों के लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। बता दें कि नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे शुभ अवसर आने वाले हैं और इन मौकों पर सोना खरीदना हमेशा से खास माना जाता है। खास बात है कि 18 सीतम्बर 2025 को सोने के दाम में फिर से गिरावट देखी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में आज के ताज़ा सोने और चांदी के दाम।

Gold Price 18 September 2025: 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट

आज 24 कैरेट सोना ₹11,170 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹10,239 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,377 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। गौरतलब है कि आज के भाव में कल के मुकाबले प्रति ग्राम ₹1 की गिरावट दर्ज की गई है।

शहर24K सोना (₹/ग्राम)22K सोना (₹/ग्राम)18K सोना (₹/ग्राम)
चेन्नई11,20310,2698,509
मुंबई11,17010,2398,377
दिल्ली11,18510,2548,392
कोलकाता11,17010,2398,377
बेंगलुरु11,17010,2398,377

बता दें कि सोने के दाम हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये की मजबूती-कमजोरी के हिसाब से बदलते रहते हैं। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों में थोड़े बहुत फर्क के साथ रेट तय होते हैं।

ये भी पढ़ें: Kisan Vikas Patra: क्या किसान विकास पत्र में निवेश करना आज भी है फायदेमंद? जानें इस योजना में निवेश के फायदे और कमियां

18 सितंबर 2025 को चांदी के ताज़ा रेट

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी हल्की गिरावट देखी गई है। खास बात है कि त्योहारों के सीजन के बावजूद दाम ज्यादा नहीं बढ़े हैं।

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलो (₹)
चेन्नई1,41914,1901,41,900
मुंबई1,31913,1901,31,900
दिल्ली1,31913,1901,31,900
कोलकाता1,31913,1901,31,900
बेंगलुरु1,37313,7301,37,300

गोल्ड प्राइस में गिरावट के कारण

हालाकि सोने के दामों में मामूली गिरावट आई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अटकलों की वजह से सोने में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि सोना लंबे समय से एक सुरक्षित निवेश के रूप में जाना जाता है। ऐसे में छोटे निवेशक भी इस मौके का फायदा उठाकर खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपका खरीदा गहना भी है नकली, इन तरीकों से घर बैठे करें सोने के शुद्धता की पहचान; नहीं होगा लाखों का नुकसान

त्योहारों से पहले सोना खरीदने का सही समय

त्योहारों का सीजन आने वाला है और ऐसे में सोना खरीदने का सिलसिला तेज हो जाता है। बता दें कि अक्टूबर और नवंबर में नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहार होते हैं और भारतीय परंपरा के मुताबिक इन मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। खास बात है कि आज सोने के रेट (Gold Price 18 September 2025) में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जो निवेशकों और खरीदारों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सोना लंबे समय में बेहतर रिटर्न देता है। अगर आप डिजिटल गोल्ड, गोल्ड बॉन्ड या गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त हो सकता है। खरीदने से पहले अपने शहर का ताज़ा रेट जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें: निवेशकों के लिए बड़ा मौका! इस महीने 12+ कंपनियां ला रही हैं IPO, ₹10,000 करोड़ जुटाने का है टारगेट

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →