Gold Price Today: युद्ध के बीच फिर चढ़ा सोना, 4 दिन की गिरावट के बाद बड़ा उछाल, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price Today: युद्ध के बीच फिर चढ़ा सोना, 4 दिन की गिरावट के बाद बड़ा उछाल, जानें आज का ताजा भाव

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब हर छोटे बदलाव पर टिकी हुई है।

4 दिन की गिरावट के बाद सोना फिर महंगा

बता दें कि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला अब रुक गया है। मंगलवार को सोने का भाव करीब 1,200 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट देखी गई। सुबह तक 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 169 रुपये गिरकर 1,38,743 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले यह 1,38,912 रुपये पर बंद हुआ था।

गौरतलब है कि इस साल 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। ऐसे में मौजूदा स्तर अभी भी उस रिकॉर्ड से नीचे है, लेकिन बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से देश में नए टैक्स नियम लागू! जानिए जमीन, प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश करने वालों पर क्या पड़ेगा असर

Gold Price 25 March 2026 – आज 24K, 22K, 18K सोने का भाव प्रति ग्राम

कैरेटग्रामआज का भाव (₹)बीते दिन का भाव (₹)बदलाव (₹)
24 कैरेट1 ग्राम₹14,667₹14,291+ ₹376
24 कैरेट8 ग्राम₹1,17,336₹1,14,328+ ₹3,008
24 कैरेट10 ग्राम₹1,46,670₹1,42,910+ ₹3,760
24 कैरेट100 ग्राम₹14,66,700₹14,29,100+ ₹37,600
22 कैरेट1 ग्राम₹13,445₹13,100+ ₹345
22 कैरेट8 ग्राम₹1,07,560₹1,04,800+ ₹2,760
22 कैरेट10 ग्राम₹1,34,450₹1,31,000+ ₹3,450
22 कैरेट100 ग्राम₹13,44,500₹13,10,000+ ₹34,500
18 कैरेट1 ग्राम₹11,001₹10,719+ ₹282
18 कैरेट8 ग्राम₹88,008₹85,752+ ₹2,256
18 कैरेट10 ग्राम₹1,10,010₹1,07,190+ ₹2,820
18 कैरेट100 ग्राम₹11,00,100₹10,71,900+ ₹28,200

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज (Gold Price 25 March 2026) सुबह सोने के दाम इस प्रकार दर्ज किए गए हैं। 24 कैरेट सोना 1,40,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 23 कैरेट सोने का भाव 1,39,858 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,28,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,315 रुपये और 14 कैरेट सोने का रेट 82,146 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। हालांकि, बाजार में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण गहनों के दाम अलग हो सकते हैं।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,150 रुपये के आसपास चल रहा है। मुंबई, कोलकाता और पुणे में भी लगभग यही रेट देखने को मिल रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोना करीब 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में कीमत थोड़ी कम यानी करीब 1,41,910 रुपये दर्ज की गई है। इस तरह अलग-अलग शहरों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार और युद्ध का असर

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हलचल बनी हुई है। नौ सत्रों की गिरावट के बाद हाजिर सोना करीब 4,423 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसमें 0.38 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि,

पश्चिम एशिया में जारी तनाव इसका बड़ा कारण है। ईरान और इजराइल के बीच स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। वहीं अमेरिका की भूमिका को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, एक घंटे में निवेशकों के 13 लाख करोड़ खाक

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को लेकर पांच दिन के संघर्षविराम की घोषणा की है। हालांकि, इसकी सफलता को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक,

इसी तरह के मिले-जुले संकेतों के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं। कई लोग गिरावट के बाद खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

बता दें की अगर वैश्विक तनाव बढ़ता है तो सोना और महंगा हो सकता है, वहीं स्थिति सामान्य होने पर कीमतों में गिरावट भी आ सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp