सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरकरार है मजबूती;10 बड़े शहरों में इतना रह गया भाव
Gold Price Today: शनिवार सुबह घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Price 4 Oct 2025) में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और सिल्वर की चमक अभी भी बरकरार है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन की वजह से भारत में भी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
Gold Price 4 Oct 2025: 24 और 22 कैरेट सोने की ताज़ा कीमतें
बता दें कि 4 Oct 2025 को 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर ₹1,18,520 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹10 गिरकर ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
देश के 10 बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,08,790 | 1,18,670 |
| मुंबई | 1,08,640 | 1,18,520 |
| चेन्नई | 1,08,640 | 1,18,520 |
| कोलकाता | 1,08,640 | 1,18,520 |
| जयपुर | 1,08,790 | 1,18,670 |
| लखनऊ | 1,08,790 | 1,18,670 |
| चंडीगढ़ | 1,08,790 | 1,18,670 |
| भोपाल | 1,08,640 | 1,18,570 |
| अहमदाबाद | 1,08,640 | 1,18,570 |
| हैदराबाद | 1,08,640 | 1,18,520 |
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
बता दें की चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर ₹1,51,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई में इसका भाव ₹1,61,900 प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के कीमतों में मजबूती रही और स्पॉट सिल्वर 2.1% बढ़कर $47.96 प्रति औंस पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती
गौरतलब है कि अमेरिकी बाजार में सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है। स्पॉट गोल्ड 0.7% की बढ़त के साथ $3,884.19 प्रति औंस पर पहुंच गया। गुरुवार को यह $3,896.49 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका था। इस हफ्ते सोना 3% से ज्यादा चढ़ा है।
दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1% से अधिक बढ़कर $3,908.9 प्रति औंस पर बंद हुए। इसके अलावा, प्लैटिनम 2.4% बढ़कर $1,606.29 प्रति औंस और पैलेडियम 1.5% चढ़कर $1,259.41 प्रति औंस पर दर्ज किया गया।
विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिकी बाजार में सोने की मजबूती का मुख्य कारण वहां का आर्थिक माहौल है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और सरकारी शटडाउन की आशंका के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
भारत में हालांकि कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन नवरात्र और दिवाली जैसे त्योहारों में सोने-चांदी की मांग बढ़ सकती है। इससे घरेलू बाजार में भी तेजी लौटने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

One thought on “सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरकरार है मजबूती;10 बड़े शहरों में इतना रह गया भाव”
Comments are closed.