Gold Price All Time High: सोने ने तोड़ा अब तक का सभी रिकॉर्ड, ₹1,07,070 प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव; जानिए इस तेजी के पीछे की असली वजह

1 min read

Gold Price All Time High: सोने की कीमतों ने बुधवार को नया इतिहास रच दिया। भारी डीमांड के चलते घरेलू बाजारों में 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,07,070 तक पहुंच गया। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को यह ₹1,06,070 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तेजी के पीछे कई बड़े वैश्विक कारण हैं अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दरों में कटौती, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं।

Gold Price All Time High: सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाला सोना लगातार आठवें दिन बढ़त के साथ ₹1,06,200 प्रति 10 ग्राम (Gold Price All Time High) पर पहुंच गया। खास बात है कि मंगलवार को यह कीमत ₹1,05,200 थी। वहीं, चांदी ने भी अपना ऑल टाइम हाई छुआ और बुधवार को ₹1,26,100 प्रति किलो पर स्थिर रही।

बता दें की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने जोरदार छलांग लगाई और USD 3,547.09 प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूयॉर्क में चांदी 0.11% गिरकर USD 40.84 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

क्यों चढ़ रही है सोने की कीमत?

Abans Financial Services के सीईओ चिंतन मेहता के मुताबिक, सोने में लगातार तेजी का सबसे बड़ा कारण safe-haven demand है। जब भी बाजार या अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता होती है, निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं। इस समय अमेरिका की अर्थव्यवस्था और डॉलर पर दबाव है, जिससे सोने को मजबूती मिल रही है।

बता दें कि OPEC+ की बैठक इस हफ्ते होने वाली है। हाल ही में यूक्रेन के हमले से रूस की 17% तेल प्रोसेसिंग क्षमता प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। हालाकि, यही स्थिति महंगाई बढ़ा सकती है, और बढ़ती महंगाई सोने की कीमतों को और ऊपर ले जाती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Ventura के Head of Commodity एन. एस. रामास्वामी का कहना है कि सोने की कीमतें सिर्फ महंगाई से बचाव (hedge against inflation) के लिए ही नहीं बढ़ रही हैं, बल्कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से जल्द ही ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी बड़ा कारण है।

HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट सौरभ गांधी ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ से जुड़े फैसले को लेकर भी असमंजस है। बढ़ते ट्रेड टेंशन और राजनीतिक अनिश्चितता ने निवेशकों को सोने में पैसा लगाने के लिए और प्रेरित किया है।

आने वाले दिनों में क्या हो सकता है सोने का हाल?

गौरतलब है कि इस हफ्ते अमेरिका का unemployment data और non-farm payrolls आने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये आंकड़े कमजोर रहे, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव और बढ़ेगा। यह सोने के भाव को और ऊपर ले जा सकता है।

हालांकि, बाजार में तेजी के बीच कभी भी profit booking हो सकती है, लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →