ICC ने जारी किया U-19 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल, जानें भारत के सभी मैच और ग्रुप्स की जानकारी
ICC U-19 World Cup 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ICC ने आखिरकार U-19 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। खास बात है कि इस बार टूर्नामेंट दो देशों नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेज़बानी में होने जा रहा है। वहीं भारत इस टूर्नामेंट का सबसे सफल देश रहा है, इसलिए फैंस के बीच इसका खास उत्साह देखा जा रहा है। हालाकि, इस बार कुछ टीमों की एंट्री ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है।
किस ग्रुप में है भारत?
ICC ने इस बार U-19 World Cup 2026 के लिए सभी 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। बता दें कि Group A में भारत के साथ बांग्लादेश, USA और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं, जिसे टूर्नामेंट का सबसे बैलेंस्ड ग्रुप माना जा रहा है। वहीं Group B में ज़िम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें भिड़ेंगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के पास 64 करोड़ तो KKR के पास 43 करोड़ का बजट, कौन खेलेगा सबसे बड़ा दाव?
Group C ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका के बीच कड़ी टक्कर पेश करेगा, जबकि Group D में तंजानिया, वेस्ट इंडीज़, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। खास बात है कि तंजानिया पहली बार इस विश्व कप में हिस्सा ले रहा है, जो इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी नई एंट्री मानी जा रही है।
U-19 World Cup 2026: भारत के मैच और टूर्नामेंट का पूरा टाइम-टेबल
बता दें कि ICC U-19 World Cup 2026 इस बार 15 जनवरी से शुरू होकर 6 फरवरी 2026 तक खेले जाने वाला है, जिसकी मेज़बानी नामीबिया और जिम्बाब्वे संयुक्त रूप से कर रहे हैं। खास बात है कि कुल 41 मुकाबलों वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में टीमें पहले ग्रुप स्टेज, फिर सुपर सिक्स, और आखिर में नॉकआउट राउंड में भिड़ेंगी।
गौरतलब है कि भारत के सभी ग्रुप मैच Queens Sports Club, Bulawayo में होंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को USA के खिलाफ करेगा, इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा। हालाकि प्रतिस्पर्धा कड़ी है, लेकिन अगर भारत टॉप-3 में जगह बनाता है तो वह सीधे सुपर सिक्स में प्रवेश करेगा, जहाँ हर मैच टीम के फाइनल तक पहुँचने का रास्ता तय करेगा।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल-अक्षर पटेल OUT, 2 नए खिलाड़ियों की एंट्री तय! जानें गुवाहाटी टेस्ट की पूरी संभावित टीम
ICC U-19 World Cup 2026 Schedule (Day-by-day)
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 15 जनवरी 2026 | USA vs India | Queens Sports Club, Bulawayo |
| 15 जनवरी 2026 | Zimbabwe vs Scotland | Takashinga Sports Club, Harare |
| 15 जनवरी 2026 | Tanzania vs West Indies | HP Oval, Windhoek |
| 16 जनवरी 2026 | Pakistan vs England | Takashinga Sports Club, Harare |
| 16 जनवरी 2026 | Australia vs Ireland | Namibia Cricket Ground, Windhoek |
| 16 जनवरी 2026 | Afghanistan vs South Africa | HP Oval, Windhoek |
| 17 जनवरी 2026 | India vs Bangladesh | Queens Sports Club, Bulawayo |
| 17 जनवरी 2026 | Japan vs Sri Lanka | Namibia Cricket Ground, Windhoek |
| 18 जनवरी 2026 | New Zealand vs USA | Queens Sports Club, Bulawayo |
| 18 जनवरी 2026 | England vs Zimbabwe | Takashinga Sports Club, Harare |
| 18 जनवरी 2026 | West Indies vs Afghanistan | HP Oval, Windhoek |
| 19 जनवरी 2026 | Pakistan vs Scotland | Takashinga Sports Club, Harare |
| 19 जनवरी 2026 | Sri Lanka vs Ireland | Namibia Cricket Ground, Windhoek |
| 19 जनवरी 2026 | South Africa vs Tanzania | HP Oval, Windhoek |
| 20 जनवरी 2026 | Bangladesh vs New Zealand | Queens Sports Club, Bulawayo |
| 20 जनवरी 2026 | Australia vs Japan | Namibia Cricket Ground, Windhoek |
| 21 जनवरी 2026 | England vs Scotland | Takashinga Sports Club, Harare |
| 21 जनवरी 2026 | Afghanistan vs Tanzania | HP Oval, Windhoek |
| 22 जनवरी 2026 | Zimbabwe vs Pakistan | Takashinga Sports Club, Harare |
| 22 जनवरी 2026 | Ireland vs Japan | Namibia Cricket Ground, Windhoek |
| 22 जनवरी 2026 | West Indies vs South Africa | HP Oval, Windhoek |
| 23 जनवरी 2026 | Bangladesh vs USA | Takashinga Sports Club, Harare |
| 23 जनवरी 2026 | Sri Lanka vs Australia | Namibia Cricket Ground, Windhoek |
| 24 जनवरी 2026 | India vs New Zealand | Queens Sports Club, Bulawayo |
| 24 जनवरी 2026 | A4 vs D4 | HP Oval, Windhoek |
| 25–31 जनवरी 2026 | Super Six Stage (A1 vs D2, C1 vs B2, आदि सभी मैच) | Multiple Venues (Bulawayo, Harare, Windhoek) |
| 3 फरवरी 2026 | Semi Final 1 | Queens Sports Club, Bulawayo |
| 4 फरवरी 2026 | Semi Final 2 | Harare Sports Club, Harare |
| 6 फरवरी 2026 | Final | Harare Sports Club, Harare |
सुपर सिक्स और नॉकआउट में क्या होगा?
गौरतलब है कि U-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स राउंड में सभी टीमें अपने पिछले दौर में मिले अंकों के साथ आगे बढ़ेंगी, जिससे हर मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा। यहां से टॉप 4 टीमें सीधे सेमीफ़ाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि ICC ने नॉकआउट मैचों के लिए रिज़र्व डे भी निर्धारित किए हैं ताकि मौसम या अन्य बाधाएं टूर्नामेंट को प्रभावित न करें।
ये भी पढ़ें: भारत ने फिर रचा इतिहास, ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा देश का सबसे भारी CMS-03 सैटेलाइट
ICC U-19 World Cup 2026 Schedule के मुताबिक भारत का अभियान 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और खास बात है कि उसके सभी मैच एक ही मैदान में खेले जाएंगे, जिससे तैयारी और रणनीति दोनों मजबूत रहेंगी। फैंस को पूरा भरोसा है कि टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाएगी।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ