भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, अचानक बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

IND vs AFG ODI 2026 Schedule
1 min read

IND vs AFG ODI 2026 Schedule: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होने जा रही है। टेस्ट मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम अब वनडे फॉर्मेट में मैदान पर उतरेगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, जबकि कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी अहम अपडेट सामने आई है।

पूरी सीरीज से बाहर हुवे हार्दिक पांड्या

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की नई चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फिटनेस आकलन के दौरान गेंदबाजी करने के बाद उनकी चोट फिर उभरकर सामने आई।

BCCI से जुड़े सूत्रों के अनुसार हार्दिक को पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ सप्ताह का समय लगेगा, इसलिए उनके लिए इस सीरीज में खेल पाना संभव नहीं है। यह चोट ऐसे समय पर आई है जब भारतीय टीम अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को ज्यादा वनडे मैच खिलाने की योजना बना रही थी। BCCI ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: IPL फाइनल के बाद टिम डेविड पर बड़ा एक्शन, RCB को अगले सीजन से पहले लगा झटका

रोहित शर्मा फिट, लेकिन विराट कोहली नहीं खेलेंगे

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए राहत की खबर यह है कि रोहित शर्मा को आगामी वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। रोहित हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण आईपीएल के लगातार पांच मुकाबले नहीं खेल पाए थे, जिससे उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए थे।

वहीं दूसरी ओर विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वह हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं और चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि,

विराट की रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं।

बहरहाल यशस्वी जायसवाल के लिए यह मौका खुद को वनडे टीम में स्थापित करने का शानदार अवसर माना जा रहा है।

कब और कहां होंगे मुकाबले?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में होगा। इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे।

IND vs AFG ODI 2026 Schedule

तारीखमैचसमय (IST)स्थान
13 जून 2026पहला वनडे (1st ODI)दोपहर 1:30 बजेधर्मशाला
17 जून 2026दूसरा वनडे (2nd ODI)दोपहर 1:30 बजेलखनऊ
20 जून 2026तीसरा वनडे (3rd ODI)दोपहर 1:30 बजेचेन्नई

अफगानिस्तान टीम की कमान एक बार फिर हश्मतुल्लाह शाहिदी के हाथों में होगी। टीम में राशिद खान, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं युवा स्पिनर एएम गजनफर भी चर्चा में हैं, जिन्होंने हाल के आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में 15 विकेट हासिल किए थे।

भारत की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक सीरीज देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: इस IPL स्टेडियम में मैच देखने का है मूड? जानिए टिकट बुक करने का आसान तरीका और पूरा मैच शेड्यूल

वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों को टीवी और मोबाइल दोनों पर देखने को मिलेगा। इस सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबलों का लाइव आनंद ले सकेंगे।

टेस्ट मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम अपने जीत के अभियान को वनडे में भी जारी रखना चाहेगी, लेकिन अफगानिस्तान की टीम भी कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों से फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने की पूरी उम्मीद है।

Jai Jagdamba News Whatsapp