iPhone को टक्कर देने आ रहा Oppo Reno 16 सीरीज, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Oppo एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने Oppo Reno 16 Series की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि Reno 16 Pro में वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कब लॉन्च होगा Oppo Reno 16 Series?
ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि उसकी नई ओप्पो रेनो 16 सीरीज 25 मई (Oppo Reno 16 Series Launch Date) को चीन में लॉन्च होगी। कंपनी इस इवेंट को शाम 6 बजे आयोजित करेगी। अभी सभी फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इंटरनेट पर सामने आई लीक्स ने यूजर्स की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि इस बार कंपनी फोन को और ज्यादा प्रीमियम लुक और स्लिम डिजाइन के साथ पेश कर सकती है, जो खासकर युवाओं को पसंद आ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो रेनो 16 को फेयरी पर्पल, लकी क्लोवर, ब्लैक हॉर्स और हार्टबीट स्टार जैसे नए रंगों में उतारा जा सकता है। वहीं रेनो 16 प्रो में ड्रीम ब्लू समेत कई आकर्षक कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। रेनो सीरीज पहले से ही कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जानी जाती है, ऐसे में इस बार भी कंपनी बड़े बदलाव कर सकती है।
ये भी पढ़ें: लैपटॉप की दुनिया में तहलका मचाने आ गया Googlebook, फीचर्स ऐसे जो पहले नहीं देखे होंगे
“ओप्पो बबल” नाम की नई एक्सेसरी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले मिल सकता है, जो कस्टम वॉलपेपर और रिमोट फोटोग्राफी कंट्रोल जैसे फीचर्स सपोर्ट करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टेक जगत में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।
✅ Officially confirmed : OPPO Reno 16 Series is launching in China on : 25th May‼️
Oppo Reno 16 :
✅ 6.32″ 1.5K 120Hz flat OLED
✅ Dimensity 8550
✅ 6700mAh🔋80W⚡Oppo Reno 16 Pro :
✅ 6.78″ 1.5K 120Hz flat OLED
✅ Dimensity 9500s
✅ 7000mAh🔋80W⚡50W wireless⚡Both :
✅… pic.twitter.com/KHQXhM2Xti— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) 18 मई 2026
Reno 16 Pro में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन और नई चिपसेट
Oppo अपनी नई रेनो 16 सीरीज में इस बार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर बड़ा दांव खेल सकती है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी दोनों मॉडल्स में फ्लैट ओएलईडी स्क्रीन देने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस और प्रीमियम फील मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि Reno 16 Pro में बड़ी 6.78 इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। प्रो मॉडल में LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग पहले से ज्यादा स्मूद हो सकती है। वहीं फोन में मेटल फ्रेम दिए जाने की चर्चा है, जो इसके लुक को और शानदार बना सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Reno 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर और स्टैंडर्ड मॉडल में डाइमेंसिटी 8550 चिप मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि ये नए प्रोसेसर एआई फीचर्स, मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग में काफी तेज अनुभव दे सकते हैं।
Oppo Reno 16 Series में मिल सकते हैं प्रीमियम कैमरा फीचर्स
ओप्पो की आने वाली Reno 16 सीरीज लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। ताजा लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार कैमरा और बैटरी पर बड़ा फोकस कर सकती है। बताया जा रहा है कि Oppo Reno 16 Series में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है, जो हाई डिटेल फोटो और शानदार लो-लाइट फोटोग्राफी देने में मदद कर सकता है।
इसके साथ 50MP अल्ट्रा वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की भी उम्मीद है। खास बात यह है कि पेरिस्कोप कैमरा दूर की फोटो को बिना क्वालिटी खराब किए बेहतर जूम करने में मदद करता है, जिससे पोर्ट्रेट और ट्रैवल फोटोग्राफी का अनुभव और बेहतर हो सकता है।
ये भी पढ़ें: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये धांसू फोन, कॉलिंग और बैटरी में सबसे आगे
7000mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप दे सकता है Reno 16 Pro
सिर्फ कैमरा ही नहीं, बैटरी के मामले में भी यह सीरीज काफी दमदार मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 16 में 6700mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि Reno 16 Pro में बड़ी 7000mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल में राहत मिल सकती है।
वहीं दोनों स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो सकता है। इतना ही नहीं, Reno 16 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है, जो इसे प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में और मजबूत बना सकता है।
