इस त्योहार घर जाने का खर्च अब होगा सस्ता, IRCTC दे रहा है रेल्वे टिकट की बुकिंग पर 20% का छूट; जानें बुकिंग की तारीखें, नियम और जरूरी शर्तें

IRCTC Discount offer
1 min read

IRCTC Discount: IRCTC ने यात्रियों के लिए एक खुशखबरी दी है। भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान भीड़ को रोकने के लिए राउंड-ट्रिप पैकेज पर 20% छूट देने की घोषणा की है। यह ऑफर 14 अगस्त 2025 से शुरू हो रहा है। अगर आप दिवाली और छठ पूजा के दौरान परिवार के साथ 5 हफ्ते की छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

क्या है IRCTC का राउंड ट्रिप पैकेज?

IRCTC का राउंड ट्रिप पैकेज त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों के लिए खास राहत लेकर आया है। इसके तहत एक ही समूह के लोग किसी स्थान पर जाने और वापसी, यानि दोनों टिकट बुक कर सकते हैं। खास बात ये है की इस दौरान वापसी टिकट पर 20% छूट पा सकते हैं। इस पैकेज की बुकिंग 14 अगस्त 2025 यानि आज से शुरू हो रही है जो दिवाली-छठ की छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वालों के लिए एक शानदार अवसर है।

इस ऑफर के तहत यात्रियों को 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक के लिए onward journey और 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक के लिए return journey टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। इस दौरान वापसी टिकट पर सामान्य 60 दिन का advance reservation नियम लागू नहीं होगा, जिससे त्योहारों के समय यात्रा और भी आसान और सस्ती हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने टिकट बुकिंग में फीर किया बड़ा बदलाव, अब आसानी से मिलेंगे वेटिंग टिकट, जानें नई व्यवस्था

कौन उठा सकता है IRCTC Discount का फायदा?

IRCTC का 20% डिस्काउंट केवल उन यात्रियों के लिए है जो एक ही समूह के लिए onward और return यात्रा दोनों टिकट बुक करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि return journey में यात्रियों की जानकारी forward journey के समान हो और टिकट सिर्फ confirm class और वही origin-destination pair में बुक किया जाए। यह ऑफर खासकर त्योहारों और लंबी छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

कैसे करें IRCTC राउंड ट्रिप पैकेज की बुकिंग?

IRCTC के राउंड ट्रिप पैकेज की बुकिंग प्रक्रिया बेहद सरल है। PIB के 9 अगस्त 2025 के बयान के अनुसार, यात्रियों को सबसे पहले onward journey टिकट बुक करना होगा। इसके बाद return journey टिकट को connecting journey feature के जरिए बुक किया जा सकता है। खास बात यह है कि return journey के लिए सामान्य advance reservation की सीमा लागू नहीं होगी, जिससे त्योहारों और लंबी छुट्टियों के दौरान यात्रा की योजना बनाना अब और भी सुविधाजनक और किफायती हो गया है।

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टिकट चेकिंग से हो चुके हैं परेशान? अब रेलवे ने लगाया खास नियम, जानिए अपने अधिकार जिससे 90% यात्री हैं अनजान

बुकिंग से जुड़ी जरूरी बातें

IRCTC के राउंड ट्रिप पैकेज में सिर्फ confirm टिकटों पर ही 20% छूट लागू होगी। दोनों यात्राओं में एक ही क्लास और स्रोत-गंतव्य होना अनिवार्य है। इसके अलावा, ये टिकटें non-refundable और non-modifiable होंगी, यानी इन्हें बदला या रिफंड नहीं किया जा सकेगा। टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों के पास विकल्प है कि वे इसे ऑनलाइन या किसी railway reservation डेस्क पर जाकर कर सकते हैं। यह नियम यात्रियों की सुविधा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं।

बहरहाल त्योहारों के सीजन में IRCTC का यह ऑफर सभी क्लास और ट्रेनों पर लागू होगा, बस flexi fare वाली ट्रेनें इसमें शामिल नहीं हैं। अन्य किसी भी छूट या कूपन के साथ यह नहीं जोड़ा जा सकेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि दिवाली और छठ पर यह खर्च बचाने का बेहतरीन मौका है, बशर्ते यात्री बुकिंग शर्तों और तत्काल नियमों का पालन करें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →