अब Tatkal टिकट बुकिंग होगी फटाफट! IRCTC का नया सिस्टम सिर्फ 1 मिनट में कर देगा 1 लाख से ज्यादा टिकट बुक

Tatkal Ticket Booking Update
1 min read

Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने लोकसभा में एलान किया है कि अब IRCTC का Passenger Reservation System (PRS) इतना मजबूत बनाया जा रहा है कि यह 1 मिनट में 1 लाख से भी ज्यादा टिकट बुक कर पाएगा। आपको बता दें कि अभी मौजूदा सिस्टम केवल 25,000 टिकट प्रति मिनट ही प्रोसेस कर पाता है।

₹182 करोड़ से बदलेगा रेलवे टिकटिंग सिस्टम

गौरतलब है कि इस मेगा अपग्रेड के लिए सरकार ने ₹182 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इस पैसे से कई बड़े बदलाव होंगे:

  • पुराने और स्लो सर्वरों की जगह नए हाई-स्पीड सर्वर लगाए जाएंगे।
  • पूरा बुकिंग सॉफ्टवेयर नई तकनीक और सिक्योरिटी लेयर पर बनाया जाएगा।
  • नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा ताकि पेमेंट फेल और वेबसाइट क्रैश जैसी दिक्कतें खत्म हों।

खास बात है कि सरकार इसे एक “बूस्टर डोज” की तरह देख रही है, जिससे टिकट बुकिंग की रफ्तार चार गुना तक बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ 9 दिन में करें देश के पांच प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया खास पैकेज; जानें यात्रा की पूरी जानकारी

क्यों जरूरी था IRCTC सिस्टम में बदलाव?

आज के समय में करीब 87% रेलवे टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं, और लाखों यात्री घर बैठे IRCTC वेबसाइट या ऐप से टिकट लेना पसंद करते हैं। लेकिन खासकर त्योहारों और Tatkal Ticket Booking के दौरान इतनी भारी भीड़ एक साथ वेबसाइट पर आ जाती है कि सिस्टम अक्सर स्लो हो जाता है या क्रैश हो जाता है। नतीजतन, कई यात्री टिकट से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या से निपटने और बढ़ते Concurrent Users को मैनेज करने के लिए सरकार ने नया PRS सिस्टम लाने का फैसला किया है, जिससे अब त्योहारों और छुट्टियों में भी टिकट बुकिंग फटाफट और आसान होगी।

आपको बता दें कि रेलवे सिर्फ वेबसाइट ही नहीं, मोबाइल यूजर्स का भी पूरा ध्यान रख रहा है। हाल ही में लॉन्च हुआ RailOne ऐप यात्रियों को रिजर्व और जनरल दोनों तरह के टिकट अपने मोबाइल से बुक करने की सुविधा देता है। रेल मंत्री ने कहा, “यह अपग्रेड PRS को सीधे यात्रियों की हथेली पर ला देगा।” यानी अब बुकिंग का पूरा सिस्टम आपके मोबाइल में होगा।

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनियाँ के वो खास देश जहां बिना पासपोर्ट यात्रा कर सकते हैं भारतीय नागरिक, जानिए क्या है नियम

Tatkal Ticket Booking के नए अपग्रेड से यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

भारतीय रेलवे का नया अपग्रेड यात्रियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब जब IRCTC का सिस्टम एक मिनट में 1 लाख से ज्यादा टिकट प्रोसेस करेगा, तो Tatkal Ticket Booking के दौरान वेबसाइट के हैंग होने या स्लो होने की परेशानी लगभग खत्म हो जाएगी। खास तौर पर तेज़ सर्वर और मजबूत नेटवर्क की वजह से अब पेमेंट फेल की दिक्कत भी काफी कम होगी। दिवाली, छठ और होली जैसे त्योहारों पर जब टिकटों की डिमांड चरम पर होती है, तब भी नया सिस्टम आसानी से काम करेगा। यात्रियों को अब टिकट सर्च से लेकर पेमेंट तक एक तेज़ और स्मूथ अनुभव मिलेगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “अब Tatkal टिकट बुकिंग होगी फटाफट! IRCTC का नया सिस्टम सिर्फ 1 मिनट में कर देगा 1 लाख से ज्यादा टिकट बुक”

Comments are closed.