चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ललन सिंह का वीडियो हुवा वायरल, चुनाव आयोग ने दर्ज किया FIR
Lalan Singh Viral Video Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यह वीडियो जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर उनके द्वारा वोटरों को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर अब चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ललन सिंह का वायरल वीडियो (Lalan Singh Viral Video) अब कानूनी पचड़े में फंस गया है। बता दें कि इस वीडियो के सामने आते ही विपक्षी दलों ने JDU पर जमकर हमला बोला, जबकि जदयू ने सफाई देते हुए इसे पूरी तरह एडिटेड बताया है। चुनाव आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो सर्विलांस टीम और पटना जिला प्रशासन से जांच कराई, जिसमें वीडियो के कुछ अंश संदिग्ध पाए गए।
ये भी पढ़ें: बिहार में एनडीए का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त बिजली, महिला करोड़पति योजना समेत 25 बड़े वादे
इसके बाद ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी गई है। गौरतलब है कि आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजकर उनके बयान की सत्यता और वीडियो की प्रकृति पर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच Lalan Singh Viral Video अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। आरजेडी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से यह वीडियो शेयर करते हुए तीखा हमला बोला और लिखा कि,
“केंद्रीय मंत्री ललन सिंह गरीबों को वोटिंग के दिन घरों में बंद रखने की बात कह रहे हैं, आयोग आखिर सो क्यों रहा है?”
आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी चुनाव आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की और पूछा कि “क्या अब आयोग जागेगा?”
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है।कहाँ है मरा हुआ आयोग? pic.twitter.com/BQRMQpAW3H
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 4, 2025
ये भी पढ़ें: बिहार की इस सीट पर NDA का बड़ा खेल, निर्दलीय उम्मीदवार अंकित का करेगी समर्थन
जदयू की सफाई “वीडियो पूरी तरह एडिटेड”
वहीं जदयू ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो (Lalan Singh Viral Video) पूरी तरह एडिटेड है और विपक्ष इसे गलत संदर्भ में फैलाकर जनता को गुमराह कर रहा है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार के अनुसार, ललन सिंह ने किसी भी वर्ग के खिलाफ ऐसा कोई बयान नहीं दिया। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ऐसे विवाद मतदाताओं की सोच और voting pattern पर असर डाल सकते हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
