बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें घोषित, जानिए कब होंगे वोट, कब आएंगे नतीजे और किन सीटों पर होंगे उपचुनाव

Bihar Election 2025 Dates Announced
1 min read

Bihar Election 2025 Dates: बिहार में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। निर्वाचन आयोग ने आखिरकार चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरी चुनावी रूपरेखा साझा की।

Bihar Election 2025 Dates: दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर 2025 को और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को तय किया गया है, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को (Bihar Election 2025 Dates) होगी। बता दें कि चुनाव प्रक्रिया कुल 40 दिनों तक चलेगी। चुनाव आयोग ने इस बार खास तौर पर त्योहारों और स्कूल परीक्षाओं का ध्यान रखते हुए तारीखें निर्धारित की हैं ताकि आम जनता को वोट डालने में कोई परेशानी न हो।

गौरतलब है कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर जनता अपनी पसंद के उम्मीदवार का चयन करेगी, और राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। इस चुनाव में मतदाता सूची, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपीएटी जैसी सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो।

ये भी पढ़ें: क्या मैथिली ठाकुर बनेंगी BJP का नया चेहरा? मिथिला की बेटी के राजनीति में आने से महागठबंधन पर पड़ेगा असर!

नामांकन की तारीखें और अन्य प्रक्रिया

चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले चरण का गैजेट नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को जारी होगा, जबकि दूसरे चरण का 13 अक्टूबर को। वहीं पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर रखी गई है और दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर का दिन (Bihar Election 2025 Dates) निर्धारित किया गया है।

नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर और दूसरे के लिए 21 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार अपने नामांकन 20 और 23 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे। खास तौर पर आयोग ने इस बार पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया है। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी होंगे उपचुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ ही देशभर की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-Election 2025) की तारीखों का ऐलान भी निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इन उपचुनावों के लिए मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। जिन राज्यों में उपचुनाव होंगे, उनमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीति में एंट्री! NDA से आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

बता दें कि इन सीटों पर उपचुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि वहां के विधायक या तो इस्तीफा दे चुके हैं या निधन हो चुका है। ऐसे में अब बिहार के साथ इन राज्यों में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं ताकि आगामी नतीजों में बढ़त हासिल की जा सके। चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →