मारुति फ्रॉन्क्स के 14 वेरिएंट्स में कौन है असली ‘पैसा वसूल’ SUV? कीमत देख बदल सकता है आपका फैसला

Maruti Suzuki Fronx Price List 2026 all Variants
1 min read

2026 में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो Maruti Suzuki Fronx आपके लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है। शानदार लुक, दमदार फीचर्स और बेहतरीन माइलेज के दम पर यह SUV लगातार ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। Fronx पेट्रोल, CNG और टर्बो-पेट्रोल जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे हर बजट और जरूरत के हिसाब से मॉडल चुनना आसान हो जाता है।

इसकी कीमत 6.84 लाख रुपये से शुरू होकर 11.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आइए जानते हैं किस वेरिएंट की कीमत कितनी है और कौन सा मॉडल आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की कीमत

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को भारतीय बाजार में कई इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिससे यह अलग-अलग बजट के ग्राहकों के लिए उपयुक्त बनती है। कंपनी ने इस SUV को कुल 14 वेरिएंट्स में उतारा है, जिनकी कीमतें 6.84 लाख रुपये से शुरू होकर 11.97 लाख रुपये तक जाती हैं। नीचे दी गई तालिका में Fronx के सभी प्रमुख वेरिएंट्स और उनकी एक्स-शोरूम कीमतों की जानकारी दी गई है, जिससे सही मॉडल चुनने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: अब 2 लाख देकर घर लाएं टाटा की चमचमाती ऑटोमैटिक SUV, सिर्फ 10,430 की आएगी EMI, जानिए पूरा हिसाब

Maruti Suzuki Fronx Price List 2026

क्रमांकवेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
1Sigma MT₹6.84 लाख
2Delta MT₹7.64 लाख
3Sigma CNG₹7.78 लाख
4Delta Plus MT₹8.04 लाख
5Delta AGS₹8.14 लाख
6Delta Plus AGS₹8.54 लाख
7Delta CNG₹8.58 लाख
8Delta Plus DiTC (Smart Hybrid)₹8.91 लाख
9Zeta MT₹9.70 लाख
10Alpha MT Dual Tone₹10.69 लाख
11Zeta AT₹10.98 लाख
12Alpha AT Dual Tone₹11.97 लाख

माइलेज से लेकर दमदार परफॉर्मेंस तक इंजन विकल्प

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को इस तरह तैयार किया गया है कि यह अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सके। इसके सिग्मा, डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है। ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए इसी इंजन पर आधारित सीएनजी विकल्प भी उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Fronx Interior and Rear View

वहीं, दमदार प्रदर्शन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है। यह इंजन डेल्टा प्लस, जीटा और अल्फा वेरिएंट में मिलता है तथा मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 158KM रेंज और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत, डिजाइन और अन्य डिटेल

फीचर्स के मामले में भी पीछे नहीं है Fronx

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सिर्फ अपने इंजन और माइलेज के लिए ही नहीं, बल्कि दमदार फीचर्स की वजह से भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इस एसयूवी में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिससे लंबी यात्राएं भी आरामदायक बन जाती हैं।

इसके साथ 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, एलईडी लाइट्स और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी कंपनी ने इसमें 6 एयरबैग दिए हैं। यही वजह है कि बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक नई एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों के बीच फ्रॉन्क्स तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp