200MP कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ आया Motorola का नया Moto G87, जानिए कीमत

Moto G87 Launch: 200MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ आया नया Motorola फोन
1 min read

Moto G87 Launch: Motorola ने एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट की परिभाषा बदल सकता है। Moto G87 अपने 200MP कैमरा, सुपर ब्राइट एमोलेड डिस्प्ले और दमदार बैटरी के कारण तेजी से चर्चा में है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फोन भारत में भी आएगा और क्या इसकी कीमत इसे वाकई खास बनाती है? लॉन्च के बाद से ही टेक लवर्स की नजरें इसी पर टिकी हुई हैं।

Moto G87 का डिजाइन

Moto G87 सिर्फ 7.38 मिमी पतला है और इसका वजन 183 ग्राम रखा गया है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान लगता है। इसमें लेदर जैसा फिनिश दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है, यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।

फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है और यह एसजीएस लो ब्लू लाइट और लो मोशन ब्लर सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है और देखने का अनुभव बेहतर बनता है।

ये भी पढ़ें: 12GB रैम, 50MP फ्रंट कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Moto G87 के स्पेसिफिकेशन

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.78 इंच 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400
कैमरा200MP + 8MP (रियर), 32MP (फ्रंट)
बैटरी5200mAh, 30W चार्जिंग
OSAndroid 16
प्रोटेक्शनIP66, IP68, IP69, Gorilla Glass 7i
RAM/स्टोरेज8GB/256GB (अप टू 12GB RAM)

कैमरा सेटअप

Moto G87 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा है। कंपनी का दावा है कि यह G-सीरीज का अब तक का सबसे बेहतरीन कैमरा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों ज्यादा स्टेबल आते हैं।

Moto G87 leather finish back design in Pantone Blue color

इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह फोन 2x लॉसलेस जूम और 10x डिजिटल जूम भी सपोर्ट करता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास हो सकता है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 16 पर आधारित Motorola के Hello UI पर चलता है, जिससे यूजर को स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 50MP फ्रंट कैमरा, एमोलेड़ डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ Motorola Signature लॉन्च, जानें कीमत और फिचर

बैटरी और चार्जिंग

Moto G87 में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले 280% ज्यादा पावरफुल ऑडियो दिया गया है, जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स शामिल हैं।

इसके अलावा फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाता है।

Moto G87 की कीमत

Moto G87 smartphone design with AMOLED display and dual camera setup

Moto G87 की कीमत 349.99 पाउंड (करीब 45 हजार रुपये) रखी गई है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। फिलहाल यह फोन सिर्फ मोटरोला की यूके वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, लेकिन अभी खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे जल्द ही यूरोप, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में लॉन्च करने वाली है, हालांकि भारत में इसकी एंट्री कब होगी, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Jai Jagdamba News Whatsapp