Nainijor Attack: बक्सर जिले में पुलिस बल पर हमला; दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, लोगों ने छीना पुलिस का इंसास राइफल

Villagers of Nainijor Attack on Buxar Police
1 min read

Nainijor Attack: बिहार के बक्सर जिले में लोगों की गुंडागर्दी आए दिन बढती जा रही है। जिसका हालिया उदाहरण नैनीजोर गांव से सामने आया है। दरसल गुरुवार दोपहर को स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब नैनीजोर गांव के ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में नैनीजोर थाने के दारोगा हरिचरण राम समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हमलावरों ने पुलिस की इंसास राइफल भी छीन ली, जिसे काफी मशक्कत बाद पुलिस ने बरामद कर लिया।

यहाँ पढ़ें बक्सर जिले की अन्य घटनाएं

Nainijor Attack: क्या है नैनीजोर गांव की घटना?

अब आगे पुरे मामले (Nainijor Attack) पर बात करें तो, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजर, नैनीजोर पुलिस टीम के साथ एक डिफॉल्टर को पकड़ने के लिए पहुंची थी। लेकिन वहाँ पहुंचने के बाद स्थिति काफी तनाव पुर्ण हो गई, जिसके बाद यह अप्रत्याशित घटना घटित हुई। बता दें कि इस पुरी घटना में घायल पुलिसकर्मियों में सिपाही कुंदन और हवलदार भी शामिल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बैंक प्रबंधक ने हालात बिगड़ते देख भागकर अपनी जान बचाई।

तीन पुलिसकर्मी घायल, सदर अस्पताल रेफर

आपको बता दें कि इस हिंसक Nainijor Attack में घायल पुलिसकर्मीयों को प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जबकि दुसरी ओर पुलिस पर हुए इस हमले की जानकारी डुमरांव SDPO अफाक अख्तर अंसारी को दि गई, जिसके बाद कई थानों की पुलिस और पूरे दलबल के साथ डुमरांव SDPO मौके पर पहुँच गए।

ग्रामीणों ने छीनी पुलिस की राइफल

बताया जा रहा है कि पुलिस एवं बैंक मैनेजर डिफॉल्टर राधा किशुन तिवारी के घर गए थे। वहां पुलिस को देख ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया और पुलिस की इंसास राइफल छीन ली। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद कर लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

हमले के बाद पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। ब्रह्मपुर, चक्की समेत अनुमंडल के अन्य थानों की पुलिस भी इस अभियान में शामिल हो गई है।

एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

एसपी शुभम आर्य (Buxar SP Shubham Arya) ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छीना गया हथियार बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में जांच तेज कर दी गई है और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *