Weather Alert 2025: देशभर में बारिश और बिजली का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

October Weather Alert 2025
1 min read

October Weather Alert 2025: मानसून भले ही आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है, लेकिन देशभर में बारिश और बिजली गिरने का सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि बीते 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश और आकाशीय बिजली से मौतें हुई हैं। खास बात है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है।

October Weather Alert 2025: छत्तीसगढ़ और बिहार में मौसम का हाल

देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को बारिश और बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के सभी 28 जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

वहीं, बिहार के बक्सर और नवादा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग का कहना (October Weather Alert 2025) है कि बिहार में 7 अक्तूबर तक बारिश का दौर बना रहेगा और इस दौरान तेज हवाओं व आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद फिर गूंजेगी घाटों पर छठ मैया के गीत, जानिए नहाय खाय और खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक सही तिथियां व शुभ मुहूर्त

मध्य प्रदेश और झारखंड में जानलेवा घटनाएं

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि झारखंड के दुमका जिले में तेज बारिश के बीच 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी नाले में बह गईं और बाद में उनका शव बरामद हुआ। लगातार हो रही इन घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव, दुर्गा पूजा पर फीकी पड़ी रौनक

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को विजयदशमी के दिन बारिश हुई। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश से पूजा पंडालों और विसर्जन कार्यक्रमों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम के बिना घर से बाहर न निकलें।

ये भी पढ़ें: बिहार में मौसम का कहर! पटना समेत 25 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानें कब और कहां होगी मूसलाधार बारिश

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और ओडिशा में मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 4 से 7 अक्तूबर के बीच जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। खास बात यह है कि 6 अक्तूबर को जम्मू, उधमपुर, डोडा और कठुआ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 100 से 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

वहीं, जम्मू में अभी भी गर्मी और उमस बनी हुई है, जहां अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, ओडिशा में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण राज्य के गोपालपुर तट पर खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग ने यहां सात जिलों के लिए रेड अलर्ट (October Weather Alert 2025), 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और सात जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

अगले 96 घंटे में तीन बड़े मौसमी सिस्टम होंगे सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक अगले चार दिनों में तीन बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। इससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक यानी पहाड़ से मैदान तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: बिकने वाली है IPL की चैंपियन टीम RCB! 177,530,000,000 रुपये है कीमत; ये शख्स हो सकता है नया मालिक

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →