अब 10 घंटे में पूरा होगा पटना से दिल्ली का सफर, जानिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रूट, किराया और अन्य खास बातें

Patna to Delhi Amrit Bharat Express
1 min read

Patna to Delhi Amrit Bharat Express: पटना से दिल्ली की यात्रा अब और भी तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक होने जा रही है। रेलवे ने पटना से दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत कर दी है, जो महज 10 घंटे में 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन तकनीकी रूप से उन्नत है और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है।

Patna to Delhi Amrit Bharat Express: राजेन्द्र नगर से शुरू होगा हाई-स्पीड सफर

पटना के राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में इस नई ट्रेन की तकनीकी तैयारी अंतिम चरण में है। लाल और ग्रे रंग की यह ट्रेन 22 डिब्बों के साथ अपने पहले सफर की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को इस ट्रेन को दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। इस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के लिए दो श्रेणियों के कोच उपलब्ध कराए गए हैं – जनरल और स्लीपर।

जनरल कोच में लगभग 100 लोगों के बैठने की सुविधा है, जबकि स्लीपर कोच में 80 यात्री न केवल बैठ सकते हैं बल्कि लेटकर लंबी दूरी का आरामदायक सफर भी कर सकते हैं। हालांकि ट्रेन में एसी की सुविधा नहीं है, लेकिन इसके आधुनिक इंटीरियर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बोतल होल्डर और सीट डिज़ाइन वंदे भारत जैसी फीलिंग देते हैं। यह ट्रेन विशेष रूप से मध्यमवर्गीय यात्रियों के लिए प्रीमियम विकल्प साबित हो सकती है।

स्मार्ट सीट डिज़ाइन और यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीटों को आधुनिक और एर्गोनॉमिक डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। नारंगी और ग्रे रंग की आकर्षक सीटें न केवल देखने में सुंदर हैं, बल्कि सफर को आरामदायक भी बनाती हैं। हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, फोन और बोतल होल्डर जैसी बेसिक सुविधाएं मौजूद हैं। जनरल कोच में एक बेंच पर चार यात्री बैठ सकते हैं, जबकि स्लीपर सीटें तीन यात्रियों को लेटने और बैठने की पर्याप्त जगह देती हैं। यह डिज़ाइन लंबे सफर को भी थकाऊ नहीं बनने देता।

अमृत भारत एक्सप्रेस में मिलेगी वंदे भारत जैसी सुरक्षा सुविधाएं

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो दरवाजों से लेकर सीटों तक निगरानी करते हैं, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित बनती है। स्टेशन और रूट से जुड़ी जानकारियां देने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और स्पीकर सिस्टम लगाए गए हैं। आपात स्थिति में ड्राइवर से संपर्क के लिए डेडिकेटेड टॉक सिस्टम मौजूद है। साथ ही, वॉशरूम की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए वंदे भारत जैसी आधुनिक टॉयलेट सुविधाएं भी दी गई हैं।

130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

Patna to Delhi Amrit Bharat Express की औसत रफ्तार लगभग 130 किमी/घंटा होगी, जिससे पटना से दिल्ली का सफर सिर्फ 10 घंटे में पूरा होगा। यानि जहां पहले यात्रियों को रात भर ट्रेन में सफर करना पड़ता था, अब दिन में सफर करके शाम तक अपनी मंज़िल पर पहुंचा जा सकेगा। बता दें की इस ट्रेन में यात्रा करना न सिर्फ तेज़ बल्कि किफायती भी होगा। दरसल इसके स्लीपर कोच का अनुमानित किराया ₹1065 रखा गया है, जो कि अन्य ट्रेनों की तुलना में बहुत ही संतुलित है, विशेषकर जब सुविधाएं वंदे भारत जैसी हों।

बक्सर और मिर्जापुर समेत कुल 12 बडे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच यात्रियों को तेज़ और आरामदायक सफर का अनुभव देने के साथ-साथ कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन बिहार के आरा और बक्सर से होते हुए उत्तर प्रदेश के डीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन), मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और इटावा स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा पांच और प्रमुख स्टॉपेज जोड़े जाएंगे, जिससे विभिन्न जिलों के यात्रियों को इस आधुनिक ट्रेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

और पढ़ें…

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “अब 10 घंटे में पूरा होगा पटना से दिल्ली का सफर, जानिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रूट, किराया और अन्य खास बातें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *