IOCL Blast: इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई किलोमीटर दूर तक देखा गया धुएं का गुबार

Refinery of iocl blast in Vadodara
1 min read

IOCL Blast: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है गुजरात से। दरअसल गुजरात के वडोदरा में सोमवार यानी आज एक बड़ा हादसा हो गया है। वही अब बात करें उस हादसे की तो वडोदरा के कोयली इंडस्ट्रियल एरिया में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का रिफाइनरी मौजूद है। और आज इस इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि रिफाइनरी में हुआ यह धमाका काफी खतरनाक था, नतीजतन इस विस्फोट (IOCL Blast) के बाद कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया है। बता दे कि इस विस्फोट का आवाज इतना तेज था की रिफाइनरी के आसपास बने घरों में मौजूद लोग धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर भाग खड़े हुए।

 

IOCL Blast: फायर ब्रिगेड की 12 गाडियां मौके पर पहुंची

बता दे की फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह धमाका, IOCL रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक में हुआ है। वहीं इस धमाके के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई, जिसके चलते पूरे इलाके में धुंआ फैल गया। इसके अलावा घटना कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तकरीबन 12 गाडियां मौके पर पहुंची हुई थीं, जो आग बुझाने में जुट गई। रिफाइनरी में विस्फोट और आग लगने पर DCP ट्रैफिक ज्योति पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव अभियान जारी है, अभी तक किसी के गंभीर घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर

बता दे की घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला भी मौके पर पहुंचे हुए थें। वहीं इस घटना (IOCL Blast) के संदर्भ में उन्होंने बताया कि, “मुझे बाजवा के सरपंच अजीत पटेल का फोन आया, जिसमें उन्होंने आग लगने की सूचना दी।” उन्होंने कहा कि अजीत पटेल द्वारा मिली सूचना के बाद मैंने रिफाइनरी के अधिकारियों को फोन करने की कोशिश की, लेकिन वे आग बुझाने में व्यस्त थे, जिस वजह से फोन से बात नहीं हो सकी। विधायक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन सौभाग्य से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

वडोदरा के जिला कलेक्टर ने क्या कहा

बताया जा रहा है की इस घटना का सूचना मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं इस घटना पर वडोदरा के जिला कलेक्टर बिजल शाह का कहना है कि IOCL रिफाइनरी में यह विस्फोट (IOCL Blast) सोमवार को दोपहर तकरीबन 3:50 पर हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि IOCL रिफाइनरी वडोदरा के कोयली इलाके में स्थित है। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन भारत सरकार का उपक्रम है। जिसके बाद रिफाइनरी में धमाका का सुचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं।

20 साल पहले भी हुआ था ऐसा धमाका

आपको बता दे आज से तकरीबन 20 साल पहले भी कुछ ऐसा ही धमाका हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साल 2005 में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की गुजरात रिफाइनरी में बडा़ विस्फोट (IOCL Blast) हुआ था, इसमें लगभग 13 लोग घायल हुए थे। कंपनी द्वारा साझा कि गई जानकारी के अनुसार 2005 में हुआ विस्फोट IOCL के फ्लूइड कैटेलिटिक क्रैकर (FCC) प्लांट में हुवा था। वहीं उस विस्फोट का समय 10:30 बजे के आसपास दर्ज किया गया था‌।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “IOCL Blast: इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई किलोमीटर दूर तक देखा गया धुएं का गुबार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *