RIL Q2 Result: मुकेश अंबानी की कंपनी को 18,165 करोड़ का मुनाफा, देखें Jio से Reliance रिटेल तक कमाई के आंकड़े
Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे (Reliance Q2 2025 results) जारी किए हैं और इन नतीजों में कुछ आँकड़े चौंकाने वाले हैं, तो कुछ उम्मीदों पर खरे उतरे। खास तौर पर कंपनी की कुल आय और EBITDA में बढ़ोतरी ने निवेशकों का ध्यान खींचा, जबकि कंसोलीडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर घटा भी दिखा।
Reliance Q2 2025 Results: 2.55 लाख करोड़ पर पहुंची रिलायंस की आय
Reliance Industries के Q2 2025 नतीजे (Reliance Q2 2025 results) दर्शाते हैं कि कंपनी की आय 2.32 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.55 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जो सालाना ग्रोथ की ओर मजबूत संकेत है। कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 16,563 करोड़ से बढ़कर 18,165 करोड़ रुपए हो गया, जबकि तिमाही आधार पर मुनाफा 26,994 करोड़ से घटकर 18,165 करोड़ रुपए पर रहा।
गौरतलब है कि EBITDA में भी सालाना आधार पर सुधार हुआ, जो 39,058 करोड़ से बढ़कर 45,885 करोड़ रुपए पर पहुंचा और EBITDA मार्जिन 16.9% से 18% पर गया, जिससे Reliance Industries की परिचालन क्षमता में मजबूती का स्पष्ट संकेत मिलता है।
O2C सेगमेंट बना ग्रोथ का बड़ा ड्राइवर
O2C (Oil-to-Chemicals) की आय तिमाही आधार पर 1.55 लाख करोड़ से बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रही। O2C EBITDA तिमाही आधार पर 14,511 करोड़ से बढ़कर 15,008 करोड़ पर पहुंचा। O2C EBITDA मार्जिन सालाना 8% से बढ़कर 9.4% पर पहुंच गया।
| Segment | आय (Revenue) Q2 2025 | आय सालाना (YoY) | EBITDA Q2 2025 | EBITDA सालाना (YoY) | EBITDA मार्जिन Q2 2025 | EBITDA मार्जिन सालाना |
|---|---|---|---|---|---|---|
| O2C (Oil-to-Chemicals) | ₹1.61 लाख करोड़ | ₹15,008 करोड़ | ₹15,008 करोड़ | ₹15,008 करोड़ | 9.4% | 9.4% |
| Oil & Gas | ₹6,058 करोड़ | ₹6,058 करोड़ | ₹5,002 करोड़ | ₹5,002 करोड़ | 82.6% | 82.6% |
Oil & Gas सेगमेंट की आय थोड़ी घटकर 6,103 करोड़ से 6,058 करोड़ रही, पर Oil & Gas EBITDA तिमाही आधार पर मामूली बढ़कर 5,002 करोड़ पर आया, मार्जिन में तिमाही आधार पर थोड़ा सुधार भी दिखा।
O2C, Jio और Retail बने ग्रोथ इंजन
मुकेश अंबानी ने कहा कि “दूसरी तिमाही में कंपनी ने शानदार आंकड़े पेश किए हैं।” उन्होंने खास तौर पर कहा कि “O2C, Jio और रिटेल ने मजबूत प्रदर्शन किया है और नए ग्रोथ इंजन एनर्जी, मीडिया और कंज्यूमर ब्रांड कंपनी को आगे बढ़ाएंगे।”
बात करें जियो की तो सब्सक्राइबर बेस लगातार बढ़ रहा है और रिटेल के सभी फॉर्मेट में हाई वॉल्यूम देखे गए। अंबानी ने यह भी कहा कि तकनीक अपनाने में रिलायंस आगे रहेगा और GST रिफॉर्म्स से खपत बढ़ेगी, जो कि भविष्य में कंपनी की ग्रोथ के लिए फ़ायदेमंद होगा।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
