बक्सर में सोशल मीडिया लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, शादी के बाद रिया की संदिग्ध मौत; श्मशान घाट में मिला शव

Social Media Love Story Buxar
1 min read

Buxar: बक्सर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी (social media love story) ने त्रासदी का रूप ले लिया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली रिया राय की मुलाकात मुंबई में नौकरी करने वाले सत्या पांडेय से सोशल मीडिया के जरिए हुई। बातचीत के सिलसिले ने प्यार का रूप लिया और दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली। शादी के बाद रिया और सत्या की जिंदगी में खुशियां आईं और उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

ससुराल में सौतन से सामना और समझौता

करीब छह-सात महीने पहले सत्या पांडेय के पिता की तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया। इस वजह से सत्या मुंबई छोड़कर अपने गांव दीवान के बड़कागांव (सिकरौल थाना, Buxar) लौट आया। रिया भी पति की तलाश में मुंबई से बक्सर आ गई। यहां आकर उसे पता चला कि सत्या पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ वहीं रहती है। शुरुआत में दोनों पत्नियों के बीच तनाव रहा, लेकिन धीरे-धीरे एक समझौते के तहत सभी साथ रहने लगे।

यह समझौता रिया के दिल में छुपे दर्द को खत्म नहीं कर पाया। बहरहाल गुरुवार को रिया की मौत की खबर ने सभी को हिला दिया। पति सत्या पांडेय ने किसी को फोन पर सूचना नहीं दी, बल्कि सीधे गांव के लोगों के साथ Buxar के श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। इस बीच, रिया की मौत की खबर सत्या के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चली, जिसे देखकर रिया का मायका पक्ष तुरंत बक्सर पहुंचा और नगर थाने को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर तानी पिस्तौल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्मशान घाट से बरामद हुआ शव

मिली जानकारी के मुताबीक पुलिस ने रिया राय का शव, श्मशान घाट से कब्जे में लिया था, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही इस मामले में मायके पक्ष का आरोप है कि रिया की मौत हत्या है। भाई की शिकायत पर पति सत्या पांडेय, सास विद्यावती देवी और पहली पत्नी को आरोपी बनाया गया, हालांकि पहली पत्नी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद सत्या और उसकी मां को जेल भेज दिया, जबकि मामले की तहकीकात जारी है।

आखिर कैसे हुई रिया की मौत?

मामले की जांच कर रहे सिकरौल थाना प्रभारी ने बताया कि रिया की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मायका पक्ष का आरोप है कि यह हत्या का मामला है, जबकि आरोपी पक्ष का कहना है कि रिया एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: पत्नी ने सोते पति की आंख में मिर्च डालकर चाकू से किया हमला, प्राइवेट पार्ट काटकर कर दिया अलग

रिया और सत्या की social media love story: प्यार, धोखा और मौत की दर्दनाक कहानी

2021 में रिया और सत्या की social media love story शुरू हुई जिसने शादी और बेटी के जन्म के साथ खुशहाल मोड़ लिया। लेकिन 6-7 महीने पहले ससुर के निधन के बाद सत्या मुंबई छोड़ Buxar लौट आया। यहां रिया को कड़वा सच पता चला की पति पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी गांव में रहती है। मजबूरी में कुछ महीनों तक तीनों साथ रहे, लेकिन गुरुवार को रिया संदिग्ध हालात में मृत मिली। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बक्सर में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

बहरहाल रिया की संदिग्ध मौत ने बक्सर और आसपास के गांवों में सनसनी मचा दी है। लोग सोशल मीडिया पर बने रिस्तों और उनमें आने वाली मुश्किलों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस इस संवेदनशील मामले में रिया के फोन रिकॉर्ड, Social Media चैट्स और मेडिकल हिस्ट्री खंगाल रही है। सच्चाई हत्या की है या बीमारी की, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट करेगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर में सोशल मीडिया लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, शादी के बाद रिया की संदिग्ध मौत; श्मशान घाट में मिला शव”

Comments are closed.