बिहार: STF-पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात शिवदत्त राय का इन्काउनटर; भारी मात्रा में हथियार बरामद
Shivdutt Rai Encounter: बेगूसराय में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात हुए STF और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कुख्यात शिवदत्त राय गोली लगने से घायल हो गया। इसके पास से भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद किया गया है।
बेगूसराय में STF और पुलिस का बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश घायल
बता दें की बेगूसराय में STF और पुलिस ने इनपुट के आधार पर फरार कुख्यात शिवदत्त राय को पकड़ने के लिए साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में दबिश दी। वहीं जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवदत्त राय जांघ में गोली लगते ही गिर पड़ा, जबकि बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
ये भी पढ़ें: भाईचारे और बयानबाजी के बीच गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया खुलासा “हो सकती है मेरी हत्या”
घायल बदमाश की पहचान बनहारा गांव निवासी शिवदत्त राय (27) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात है कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक घर से 9 पिस्टल, भारी मात्रा में कैश और कफ सिरप बरामद किया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गिरोह लंबे समय से हथियार और नकली दवाइयों की तस्करी में सक्रिय था।
Shivdutt Rai Encounter: बदमाशों ने चलाई 6-7 राउंड गोलियां, पुलिस ने तीन राउंड किया जवाब
मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर 6-7 राउंड गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में STF और थाना पुलिस ने भी तीन राउंड फायरिंग की। इसी जवाबी कार्रवाई में शिवदत्त राय घायल हो गया। एसपी मनीष ने बताया कि मुठभेड़ (Shivdutt Rai Encounter) में एक बदमाश घायल हुआ है और पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। एसपी ने यह भी कहा कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगा दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
सरपंच के बेटे की हत्या मामले में भी वांछित था शिवदत्त राय
आपको बता दें कि 2 सितंबर 2022 की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत की सरपंच मीना देवी के बनहारा गांव स्थित घर पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में सरपंच के छोटे बेटे अवनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ा बेटा रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ था।
ये भी पढ़ें: मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP-SDO समेत 4 अफसर, SDPO सस्पेंड
इस घटना में शिवदत्त और उसके गिरोह के सरगना समेत कई बदमाशों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर STF लंबे समय से उसकी तलाश में लगी हुई थी।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
